Rajinikanth Jailer 2: सुपरस्टार रजनीकांत लंबे समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर चर्चा में हैं. पहले पार्ट की सफलता के बाद मेकर्स दूसरे पार्ट को भी बड़े पैमाने पर बना रहे हैं. फिल्म पहले से इसी साल 15 अक्टूबर को रिलीज होने के लिए तय है. हालांकि, बीच में सोशल मीडिया पर ऐसी भी बातें हुईं कि ये फिल्म पोस्टपोन हो सकती है, क्योंकि मेकर्स फिल्म का कुछ हिस्सा रीशूट करना चाहते हैं. अब मेकर्स ने पोस्टपोन होने की अफवाहों पर रिएक्ट किया है और सच्चाई बताई है.
‘जेलर 2’ की प्रोडक्शन कंपनी सन पिक्चर्स ने 2 सितंबर को इंस्टाग्राम पर इस फिल्म से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया, जिसपर रिलीज डेट लिखी हुई है- 15 अक्टूबर. मेकर्स के इस नए पोस्टर से जाहिर है कि ये फिल्म पोस्टपोन नहीं हो रही है. तय डेट पर ही ‘जेलर 2’ रिलीज होगी. मेकर्स ने इस पोस्ट के जरिए पोस्टपोन होने के रूमर्स पर विराम लगा दिया है.
मेकर्स ने क्या लिखा?
पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने रजनीकांत के बारे में कैप्शन में लिखा, “15 अक्टूबर Alappara Kelappurom! #Jailer2” अलप्पारा केलाप्पुरम ‘जेलर’ के गाने ‘हुकुम’ से ही जुड़ी एक लाइन है, जो तमिल भाषा में है. इसका हिंदी में मतलब होता है हंगामा मचाना. यानी मेकर्स कहना चाह रहे हैं कि हम 15 अक्टूबर से ‘जेलर 2’ के जरिए हंगामा मचाने को तैयार हैं.
शाहरुख खान का इनकार, ऋतिक का कैमियो
पहले पार्ट की तरह ‘जेलर 2’ का डायरेक्शन भी नेल्सन दिलीपकुमार कर रहे हैं. अनिरुद्ध रविचंदर फिल्म के बैकग्राउंड स्कोर का काम देख रहे हैं. खबरें तो ऐसी भी हैं कि इसमें बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन कैमियो भी करने वाले हैं. बीच में ऐसी भी खबरें आई थीं कि पहले शाहरुख खान कैमियो करने वाले थे, लेकिन वो इस समय अपनी फिल्म ‘किंग’ पर बिजी चल रहे हैं, जो कि 24 दिसंबर को रिलीज होने वाली है.
ये भी पढ़ें-
सैयारा से पहले किया काम, अब आ रही अनीत पड्डा की सीरीज हुंकार, कौन-कौन हैं उनके साथ?
ऑब्सेशन की बंपर कमाई पर किसका हक? प्रोड्यूसर ने को-फाउंडर पर किया केस
शाहरुख खान ‘किंग’ से पहले अपने इस पिक्चर के लुक को रिवील नहीं करना चाहते हैं. ‘किंग’ की रिलीज से पहले उनका लुक ‘जेलर 2’ में न दिख जाए, इसलिए उन्होंने कैमियो से इनकार कर दिया. शाहरुख के मना करने के बाद ऋतिक का नाम रजनीकांत की फिल्म से जुड़ा.

इसराफिल
ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."
Read More