BWF World Championships : बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में भारत की त्रिशा-गायत्री की जोड़ी को हार मिली है. इसेक बाद भी उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा कर लिया है.
BWF World Championships : बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में भारत की त्रिशा-गायत्री की जोड़ी को हार मिली है. इसेक बाद भी उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा कर लिया है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/22/treesa-jolly-gayatri-gopichand-2026-08-22-20-21-52.jpg)
Treesa Jolly Gayatri Gopichand Photograph: (ANI)
BWF World Championships : वो कहते हैं ना कि, हारकर जीनते वाले को बाजीगर कहते हैं. ऐसा ही कुछ भारत की बेटियों ने कर दिखाया है. भारत की त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिया है. हालांकि महिला डबल्स के सेमीफाइनल में भारतीय महिला बैडमिंटन जोड़ी त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद को हार मिली, जिससे उनका सिल्वर और गोल्ड मेडल जीतने का सपना टूट गया लेकिन उन्होंन देश को कांस्य पदक दिला दिया है.
त्रिशा-गायत्री ने भारत को दिया ब्रॉन्ज मेडल
दरअसल, बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में विमेंस डबल्स का सेमीफाइनल मुकाबला आज खेला गया, जहां भारत की त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी की टक्कर चीन की ल्यू शेंगशू और तान निंग से हुई. इस सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय जोड़ी को चीनी जोड़ी से हार मिली और वो सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाईं. चीनी जोड़ी के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद भी भारतीय जोड़ी को ब्रॉन्ज मेडल मिल गया.
Watch: India’s Treesa Jolly and Gayatri Gopichand spoke to the media after their semi-final loss at the BWF World Championships in New Delhi on Saturday. The Indian women’s doubles pair claimed the bronze medal. pic.twitter.com/KjzKpUGYP4
— IANS (@ians_india) August 22, 2026
ये मुकाबला 71 मिनट तक चला. सेमीफाइनल मुकाबले में चीनी जोड़ी ने त्रिशा-गायत्री को 18-21, 21-13, 21-8 से शिकस्त देते हुए फाइनल का टिकट हासिल किया. इस हार के साथ ही त्रिशा और गायत्री की जोड़ी विमेंस डबल्स के फाइनल में पहुंचने वाली पहली गैर वरीयता प्राप्त जोड़ी बनने की उपलब्धि हासिल करने से भी चूक गई. त्रिशा और गायत्री की हार के साथ ही भारत का टूर्नामेंट में सफर भी समाप्त हो गया है. क्योंकि भारत के बाकी बैडमिंटन खिलाड़ी पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं.
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) August 22, 2026
कैसा रहा पूरे मैच का हाल
इस सेमीफाइनल मुकाबले की शुरुआत त्रिशा और गायत्री ने शानदार की थी. त्रिशा-गायत्री ने चीनी जोड़ी को लगातार कड़ी टक्कर दी और 7-2 की बढ़त बना ली. हालांकि, इसके बाद ल्यू शेंगशू और तान निंग की जोड़ी ने स्कोर 11-7 कर दिया. अंत में चीन ने 21-18 से पहला सेट जीत लिया. इसके बाद शेंगयू-निंग ने शुरुआत में ही 3-0 की बढ़त बनाई लेकिन त्रिशा और गायत्री ने वापसी की और ब्रेक तक 9-8 की बढ़त बना ली. अंत में भारतीय जोड़ी ने दूसरा सेट 21-13 से जीत लिया. तीसरा गेम पूरी तरह से एकतरफा रहा. चीनी जोड़ी ने अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए ब्रेक तक 11-5 की बढ़त बना ली. अंत में सेट को 21-8 से जीत लिया और फाइनल में प्रवेश कर लिया.
VIDEO | BWF WC'ship: Treesa Jolly and Gayatri Gopichand's extraordinary run ended with a fighting three-game loss to world No 1 and defending champions Liu Sheng Shu and Tan Ning in the women's doubles semifinals at the World Championships on Saturday, as the Indian pair signed… pic.twitter.com/eULaHgiSLN
— Press Trust of India (@PTI_News) August 22, 2026
त्रिशा-गायत्री के मेडल जीतने पर कोच का बड़ा बयान
इस जीत के बाद बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल जीत के बाद चीफ नेशनल कोच पुलेला गोपीचंद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, 'मुझे लगता है कि वे दोनों युवा हैं. ऐसा नहीं है कि यह उनका एकमात्र परफॉर्मेंस है. वे टॉप-10 जोड़ी रहे हैं, उन्होंने दो ऑल इंग्लैंड सेमीफाइनल खेले हैं, उनके पास एक कॉमनवेल्थ मेडल और दो एशियन चैंपियनशिप हैं. तो कुल मिलाकर, उन्होंने पिछले कुछ सालों में अच्छा किया है, लेकिन वे युवा हैं, इसलिए वे कुछ समय तक खेलना जारी रखेंगे. मुझे यकीन है कि यह दूसरे युवा खिलाड़ियों के लिए भी कॉन्फिडेंस बढ़ाने वाला होगा, ताकि हम भविष्य में अच्छा परफॉर्मेंस कर सकें'.
ये भी पढ़ें :Hockey World Cup 2026: टीम इंडिया किसके साथ कब और कहां खेलेगी अपने अगले दो मैच, जानिए पूरा शेड्यूल
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें