Aug 21, 2026 06:35 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
Brahmastra 2 Latest Update: रणबीर कपूर की रामायण रिलीज से पहले उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 की भी चर्चा शुरू हो गई है। इस चर्चा के बीच खबर है कि ब्रह्मास्त्र 2 में आलिया भट्ट फीमेल लीड के रूप में नहीं नजर आएंगी। वो सिर्फ फिल्म में कैमियो करती दिखाई पड़ेंगी।

रणबीर की फिल्म में दीपिका पादुकोण की एंट्री
रणबीर कपूर की रामायण इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होने वाली है। हालांकि, रामायण की रिलीज से पहले रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र के पार्ट 2 की चर्चा शुरू हो गई है। ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 साल 2022 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट नजर आई थीं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्ट में आलिया भट्ट मेन लीड में नजर नहीं आएंगी। वो सिर्फ फिल्म में कैमियो के लिए आएंगी।
ब्रह्मास्त्र 2 में दीपिका पादुकोण की एंट्री?
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में दीपिका पादुकोण को कास्ट करने की बात चल रही है। दीपिका को फिल्म में अमृता के रोल के लिए कास्ट करने की बात चल रही है। हालांकि, अभी दीपिका पादुकोण की तरफ से इस खबर की कोई पुष्टि नहीं की गई है।
आलिया भट्ट का फिल्म में होगा सिर्फ कैमियो?
सूत्रों ने मीडिया पोर्टल को बताया, "आलिया का फिल्म में एक्सटेंडेट अपीरियंस यानी कैमियो होगा। वो फिल्म के लिए 25 दिन का शूट करेंगी। वहीं, फिल्म का टोटल शूट टाइम 125 दिन होगा। ब्रह्मास्त्र 2 की कहानी देव और अमृता के इर्द-गिर्द घूमेगी। कहा जा रहा है कि ब्रह्मास्त्र 3 में आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण पैरलेल लीड के तौर पर काम करेंगी। पहले पार्ट में रणबीर के किरदार का नाम शिवा था। तो ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस फिल्म में रणबीर का किरदार बदलेगा?
कब से शुरू हो सकती है रणबीर की फिल्म की शूटिंग?
ब्रह्मास्त्र 2 के शूट की बात करें तो फिल्म की शूटिंग अगले साल यानी 2027 अप्रैल के महीने में शुरू हो सकती है। आलिया ने पहले पार्ट में ईशा का किरदार निभाया था। ब्रह्मास्त्र को बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रिस्पॉन्स मिला था, लेकिन फैंस फिर भी पार्ट 2 के लिए काफी उत्साहित हैं।
ब्रह्मास्त्र 1 को सोशल मीडिया पर झेलनी पड़ी थी ट्रोलिंग
बता दें, जब पार्ट 1 रिलीज हुआ था तो फिल्म को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। सोशल मीडिया पर उस वक्त ऐसे मीम्स चल रहे थे कि पूरी फिल्म में आलिया की स्क्रिप्ट में बस शिवा-शिवा (रणबीर का किरदार) चिल्लाना लिखा है। पार्ट 1 में शाहरुख खान का कैमियो भी देखने को मिला था।
ब्रह्मास्त्र 1 में नजर आए थे ये सितारे
ब्रह्मास्त्र 1 में आलिया और रणबीर के अलावा मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन, डिंपल कपाड़िया और सौरव गुर्जर जैसे कलाकार नजर आए थे। इस फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया था।
