world-news

सफारी से गांजा सप्लाई कर रहे 2 तस्कर गिरफ्तार: पुलिस ने 12.750 किलो गांजा, 3 फोन बरामद किए; गोंडा से लाते थे खेप - Lucknow News

September 18, 2026

मोहनलालगंज (लखनऊ)1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

लग्जरी सफारी में गांजे की बड़ी खेप लेकर लखनऊ में सप्लाई करने निकले दो युवकों को नगराम पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सफारी की तलाशी ली तो बोरी में 12.750 किलो गांजा मिला। पुलिस के मुताबिक बरामद गांजे की कीमत करीब 7 लाख रुपए है। आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन, पीली धातु की चेन और 3,100 रुपए भी मिले। वाहन समेत कुल बरामदगी की कीमत करीब 30 लाख रुपए बताई गई है।

डीसीपी साउथ मो. मुश्ताक ने बताया कि,17 सितंबर को नगराम-गंगागंज मार्ग पर शिवपुरा मोड़ के पास चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान काले रंग की टाटा सफारी संख्या UP32EL8000 को रोककर तलाशी ली गई। गाड़ी में सवार युवकों की पहचान सचिन सिंह (32) निवासी करूआ देवरा, बाराबंकी, हाल पता रामबक्शखेड़ा, गोसाईगंज और सत्यम सिंह (20) निवासी तमोरिया, नगराम के रूप में हुई। ये लोग गोंडा से गांजा लाकर यहां बेचते थे।

इसी सफारी कार से युवक गांजा की सप्लाई करते थे।

इसी सफारी कार से युवक गांजा की सप्लाई करते थे।

लखनऊ और आसपास के जिलों में सप्लाई

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका गैंग लखनऊ और आसपास के जिलों में गांजे की सप्लाई करता है। पुलिस के अनुसार, गांजे की खेप गोंडा के जरवल और आसपास के इलाकों से गैंग के दूसरे सदस्यों के जरिए उपलब्ध कराई जाती थी। इसके बाद 10 से 15 किलो गांजा सफारी में छिपाकर लखनऊ लाया जाता था।

पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि लखनऊ पहुंचने के बाद गांजे को करीब दो-दो किलो की खेप में अलग-अलग सदस्यों को दिया जाता था। इसके बाद छोटी पुड़िया बनाकर आसपास के इलाकों में बिक्री की जाती थी।

इस बोरी के अंदर गांजा भरा है। पुलिस ने 3 मोबाइल फोन भी जब्त किए।

इस बोरी के अंदर गांजा भरा है। पुलिस ने 3 मोबाइल फोन भी जब्त किए।

तस्करी के पैसों से खरीदी सफारी और चेन

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में सचिन ने बताया कि गांजा तस्करी से मिले पैसों से उसने मोबाइल फोन, पीली धातु की चेन और सफारी गाड़ी खरीदी थी। पुलिस अब गैंग के अन्य सदस्यों और गांजे की सप्लाई के नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।

पुलिस के अनुसार, सत्यम सिंह के खिलाफ नगराम थाने में पहले से दो मुकदमे दर्ज हैं। इनमें 2024 में बीएनएस की धाराओं में तथा वर्ष 2025 में बीएनएस और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। वर्तमान गांजा तस्करी के मुकदमे को मिलाकर उसके खिलाफ कुल तीन मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

.

खबरें और भी हैं...

  • बात खरी है

    मंत्री नंदी की सीट पर केशव को विधायक बना दिया: सपा नेता और इंस्पेक्टर में चूड़ियों की जंग, डॉक्टरों ने जमकर मंत्री के पैर छूए

    सपा नेता और इंस्पेक्टर में चूड़ियों की जंग, डॉक्टरों ने जमकर मंत्री के पैर छूए|उत्तरप्रदेश,Uttar Pradesh - Dainik Bhaskar1:32
    • कॉपी लिंक

    शेयर