world-news

यूपी में आधी रात 182 PCS अफसरों के ट्रांसफर: दीपिका मेहर शामली की नई SDM, नवनीत कौर बनीं नोएडा अथॉरिटी की OSD - Uttar Pradesh News

July 12, 2026

यूपी में रविवार देर रात 182 PCS अफसरों के तबादले कर दिए। शासन की ओर से जारी आदेश के तहत कई तहसीलों के SDM बदले गए हैं, जबकि कुछ अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

.

आदेश के मुताबिक, कानपुर देहात की SDM सुरभि शर्मा को बागपत, गाजीपुर के SDM पुष्पेंद्र पटेल को अंबेडकर नगर और उन्नाव के SDM शुभम यादव को बुलंदशहर भेजा गया है। वाराणसी की SDM प्रतिभा मिश्रा को कानपुर देहात, मैनपुरी के SDM गोपाल शर्मा को बरेली और रायबरेली के SDM मिथलेश कुमार तिवारी को मैनपुरी में तैनात किया गया है।

हाथरस की SDM लवलीत कौर को ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में OSD बनाया गया है, जबकि अमरोहा के SDM पुष्पनाथ चौधरी को उन्नाव भेजा गया है। यूपीडा में तैनात देवेंद्र प्रताप सिंह को झांसी का SDM बनाया गया है।

इसके अलावा, उन्नाव की हसनगंज तहसील की SDM प्रज्ञा पांडेय को बाराबंकी, कौशांबी से अजेंद्र सिंह को उन्नाव, सीतापुर की मिश्रिख तहसील से अभिनव यादव को जालौन भेजा गया है। वहीं, आकांक्षा गौतम को सीतापुर से सोनभद्र और शिखा शुक्ला को सीतापुर से कानपुर नगर का उपजिलाधिकारी बनाया गया है।

मथुरा की उपजिलाधिकारी दीपिका मेहर को शामली भेजा गया है।

मथुरा की उपजिलाधिकारी दीपिका मेहर को शामली भेजा गया है।

सीतापुर की मिश्रिख तहसील के SDM अभिनव यादव को जालौन भेजा गया है।

सीतापुर की मिश्रिख तहसील के SDM अभिनव यादव को जालौन भेजा गया है।

यहां देखिए लिस्ट

संख्याअधिकारी का नामवर्तमान तैनातीनवीन तैनाती
1सुरभि शर्माSDM, कानपुर देहातउपजिलाधिकारी, बागपत
2पुष्पेंद्र पटेलSDM, गाज़ीपुरSDM, अंबेडकर नगर
3शुभम यादवउपजिलाधिकारी, उन्नावSDM, बुलंदशहर
4प्रतिभा मिश्राSDM, वाराणसीSDM, कानपुर देहात
5गोपाल शर्माSDM, मैनपुरीउपजिलाधिकारी, बरेली
6मिथलेश कुमार तिवारीSDM, रायबरेलीSDM, मैनपुरी
7लवलीत कौरSDM, हाथरसOSD, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
8पुष्परनाथ चौधरीSDM, अमरोहाSDM, उन्नाव
9वीर सिंहसहायक नगर आयुक्त, अलीगढ़SDM, रायबरेली
10अवधेश कुमार निगमSDM, देवरियाSDM, फिरोजाबाद
11दीपिका मेहरउपजिलाधिकारी, मथुराSDM, शामली
12सचिन राजपूतSDM, आगराSDM, शामली
13राम जनम यादवSDM, बरेलीSDM, हरदोई
14देवेंद्र प्रताप सिंहउपजिलाधिकारी, यूपीडा (UPEIDA)SDM, झांसी
15प्रज्ञा पाण्डेयSDM, उन्नावSDM, बाराबंकी
16अजेंद्र सिंहSDM, कौशाम्बीSDM, उन्नाव
17नरेंद्र कुमार गंगवारउपजिलाधिकारी, आजमगढ़SDM, आगरा
18अभिनव यादवSDM, मिश्रिख, सीतापुरSDM, जालौन

-------------------

यह खबर भी पढ़ें…

योगी ने पेड़ के साथ सेल्फी ली, गुब्बारे छोड़े; गोरखपुर से पौधरोपण अभियान की शुरुआत, प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे

यूपी में आज 35 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। सीएम योगी ने सुबह 8:30 बजे गोरखपुर से 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत की। उन्होंने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के पास नीम, पीपल और बरगद के पौधे लगाए। पौधे के साथ आईफोन से सेल्फी भी ली। सीएम ने आसमान में गुब्बारे भी छोड़े। पढ़ें पूरी खबर…