world-news

दांतों के डॉक्टर, ऑफ ड्यूटी पायलट की बहादुरी: फ्लाईदुबई में 180 यात्रियों की कैसे बची जान? जानिए पूरी कहानी

October 1, 2026

Thu, 01 Oct 2026 09:33 AM IST

नितिन गौतम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 01 Oct 2026 09:33 AM IST

सार

बुधवार को फ्लाईदुबई के विमान को हाईजैक करने की नाकाम कोशिश की गई। हालांकि विमान के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी और विमान में सवार कई यात्रियों की सूझ-बूझ से विमान को सुरक्षित सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर उतार लिया गया। 

विज्ञापन

flydubai plane hijack landed safely in saudi arabia rescue story what happen timeline

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हाईवोल्टेज ड्रामा (एआई जेनरेटेड तस्वीर)) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बुधवार को एक भारतीय पायलट की हिम्मत से एक बड़ी त्रासदी टल गई और फ्लाईदुबई के विमान में सवार 180 लोगों की जान बच गई। सुबह करीब 8.20 बजे फ्लाईदुबई के विमान एफजेड1073 सिर्फ दो मिनट में 17,400 फीट नीचे आ गया। यह बुर्ज खलीफा की ऊंचाई से भी छह गुना ज्यादा है। कुछ ही पलों में विमान में सवार यात्रियों को लगा कि अब उनका बचना मुश्किल है। हालांकि विमान के भारतीय पायलट स्मित मच्छार और कुछ यात्रियों की बहादुरी और सूझ-बूझ से एक आतंकी हमला टल गया।

विज्ञापन



विमान में घटना के वक्त क्या-क्या हुआ?


विमान में सवार 174 यात्रियों में से 150 इस्राइली नागरिक थे। कई यात्रियों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि संकट कैसे टला और कैसे पायलट और कुछ यात्रियों के साहस से एक बड़ी आतंकी घटना टल गई। एक चश्मदीद के हवाले से यरूशलम पोस्ट में बताया गया है कि कॉकपिट के भीतर पायलट और ओमानी मूल के सह-पायलट के बीच झगड़ा हुआ और सह-पायलट ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान कॉकपिट में चीख-पुकार मच गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उसी वक्त एक महिला अपने बच्चों को वॉशरूम लेकर जा रही थी, तभी उसने कॉकपिट में चीखने की आवाजें सुनीं।

विज्ञापन



इसी बीच चाकू के हमले से गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद भारतीय पायलट स्मित मच्छार ने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। जिसके बाद विमान में सवार कुछ इस्राइली यात्री मदद के लिए कॉकपिट में दाखिल हुए। गनीमत ये रही कि इन यात्रियों में दो लोग छुट्टी पर चल रहे पायलट भी थे। पहले इस्राइली यात्रियों ने हमलावर सह-पायलट को काबू किया और उसे कॉकपिट से बाहर कर दिया। इसके बाद छुट्टी पर चल रहे पायलटों ने विमान को बड़ी मुश्किल से काबू किया और उसे सुरक्षित सऊदी अरब के ताबुक में लैंड करा दिया। 

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.