world-news

जुलाई में 18 हजार से ज्यादा बिकी ये कार, ₹5.63 लाख कीमत पर अब मिल रहा डिस्काउंट

August 8, 2026

जुलाई में 18 हजार से ज्यादा बिकी ये कार, ₹5.63 लाख कीमत पर अब मिल रहा डिस्काउंट

Maruti Baleno पर ₹30,000 तक की बचत का मौका, जानें कीमत, फीचर्स और माइलेज

अगर आप नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है. Maruti Suzuki Baleno पर कंपनी इस समय ₹30,000 तक का डिस्काउंट दे रही है. इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के साथ कुछ दूसरे फायदे भी शामिल हैं. खास बात यह है कि जुलाई 2026 में भी इस कार की अच्छी बिक्री हुई और इसे 18,000 से ज्यादा ग्राहकों ने खरीदा. आइए जानते हैं बलेनो में क्या खास है और इसे खरीदने पर आपको क्या-क्या मिलता है.

1.2 लीटर पेट्रोल इंजन

Maruti Baleno में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है. यह इंजन अधिकतम 90bhp की पावर और 113Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके अलावा, ग्राहकों को कार में CNG का ऑप्शन भी मिलता है.भारतीय बाजार में बलेनो को 4 वेरिएंट और 6 अलग-अलग कलर में खरीदा जा सकता है. यानी ग्राहक अपनी जरूरत और पसंद के हिसाब से मॉडल चुन सकते हैं.

6 एयरबैग समेत कई सेफ्टी फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो बलेनो में 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. इसमें वायरलेस चार्जिंग, क्रूज कंट्रोल और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.

इसके अलावा कार में Apple CarPlay और Android कनेक्टिविटी के साथ LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स दी गई हैं. सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग और 360-डिग्री कैमरा मिलता है. इसके साथ कई दूसरे जरूरी फीचर्स भी दिए गए हैं, जो रोजाना ड्राइविंग को आसान बनाते हैं.

CNG पर करीब 30 km तक माइलेज

Maruti Baleno की भारत में एक्स-शोरूम कीमत ₹5.63 लाख से ₹8.96 लाख के बीच है. माइलेज की बात करें तो पेट्रोल वेरिएंट करीब 20 से 22 kmpl तक का माइलेज दे सकता है. वहीं, CNG वेरिएंट में कंपनी करीब 30 km तक के माइलेज का दावा करती है. ऐसे में कम ईंधन खर्च में कार चलाने वालों के लिए बलेनो एक अच्छा विकल्प हो सकती है.

बलेनो पर कितना डिस्काउंट?

कंपनी इस समय Maruti Baleno पर अधिकतम ₹30,000 तक के फायदे दे रही है. इसमें कैश डिस्काउंट के साथ अन्य बेनिफिट्स भी शामिल हैं. हालांकि, ऑफर वेरिएंट और डीलर के हिसाब से अलग हो सकते हैं. इसलिए खरीदारी से पहले नजदीकी डीलर से ऑफर की जानकारी जरूर लेनी चाहिए.

यह भी पढ़ें- ₹60 हजार से भी कम में घर लाएं शानदार 100cc बाइक, कम खर्च में मिलेगा बढ़िया माइलेज

TVS और Hero को टक्कर देने आ रही नई Pulsar 125 और 150? 12 अगस्त को होगा बड़ा लॉन्च

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.

Read More

google button