विज्ञापन
सार
Special Train: पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बांद्रा टर्मिनस- आज़मगढ़ स्पेशल ट्रेन 20 जुलाई से 28 सितंबर तक चलाने की घोषणा की। बुकिंग 18 जुलाई से शुरू होगी।

बांद्रा टर्मिनस- आज़मगढ़ स्पेशल ट्रेन (सोर्स: AI)
विस्तार
Bandra Terminal Azamgarh Special Train: पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा तथा उनकी बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए बांद्रा टर्मिनस और आज़मगढ़ के बीच विशेष किराये पर एक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए बांद्रा टर्मिनस और आज़मगढ़ के बीच विशेष किराये पर स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
28 सितंबर तक चलेगी
ट्रेन संख्या 05184 बांद्रा टर्मिनस–आज़मगढ़ स्पेशल प्रत्येक सोमवार को सुबह 10:45 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी और बुधवार की रात 12:25 बजे आज़मगढ़ पहुंचेगी। यह सेवा 20 जुलाई 2026 से 28 सितंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी। वहीं, वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 05183 आज़मगढ़–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल प्रत्येक शनिवार रात 10:30 बजे आज़मगढ़ से प्रस्थान करेगी और सोमवार सुबह 8:10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
यह ट्रेन 18 जुलाई 2026 से 26 सितंबर 2026 तक संचालित होगी। रेलवे का उद्देश्य यात्रियों को सुविधाजनक, सुरक्षित और अतिरिक्त यात्रा विकल्प उपलब्ध कराना है, ताकि भीड़भाड़ के दौरान भी लोगों को आसानी से आरक्षण मिल सके।
सम्बंधित ख़बरें
यह भी पढ़ेः- ठाणे: अंबरनाथ नगर परिषद में कबीर गायकवाड़ को मिली नई जिम्मेदारी, पिछड़े वर्ग के विकास पर रहेगा फोकस
यहां होगा स्टॉपेज
बांद्रा टर्मिनस-आज़मगढ़ स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में कई प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। ट्रेन का ठहराव बोरीवली, सूरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा, कोटा, बयाना, ईदगाह आगरा, टूण्डला, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, प्रयागराज रामबाग, ज्ञानपुर रोड, बनारस, औंड़िहार, मऊ तथा मुहम्मदाबाद स्टेशनों पर निर्धारित किया गया है।
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन में AC 3-टियर (इकोनॉमी), स्लीपर क्लास और द्वितीय श्रेणी के सामान्य कोच उपलब्ध रहेंगे, जिससे विभिन्न श्रेणी के यात्री अपनी आवश्यकता के अनुसार यात्रा कर सकेंगे। ट्रेन संख्या 05184 की अग्रिम बुकिंग 18 जुलाई से सभी PRS आरक्षण काउंटरों तथा IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से शुरू होगी। ट्रेनों के ठहराव एवं संरचना की विस्तृत जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवलोकन कर सकते हैं।
