सीतापुर में एक युवक ने शादी के 17 साल बाद एक युवक ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ विदा कर दिया। इससे पहले तहसील परिसर में कागजी कार्रवाई पूरी की गई।
.
फिर पति अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को हनुमान मंदिर ले गया। वहां हनुमानजी के सामने पत्नी ने प्रेमी के गले में जयमाल पहनाया। इसके बाद प्रेमी अपने साथ आए 4 लोगों के साथ महिला को लेकर दिल्ली चला गया। मामला शनिवार शाम 5 बजे का मिश्रिख तहसील क्षेत्र का है।
रील बनाती थी पत्नी, 2 तस्वीरें


पढ़िए पूरा मामला…
2009 में हुई थी शादी, 2 बेटे हैं
विपिन भार्गव प्राइवेट नौकरी करके परिवार चलाता है। उसकी शादी 12 मार्च, 2009 को रेखा भार्गव से हुई थी। रेखा इंटर तक पढ़ी है। शादी के बाद दोनों के 2 बेटे हुए। बड़ा बेटा शिवम भार्गव 16 साल का और छोटा रोहन भार्गव 14 साल का है।
परिवार में सब कुछ सामान्य चल रहा था। विपिन पत्नी और बच्चों के साथ हंसी-खुशी रह रहा था। इसी बीच रेखा को फिल्मी गानों पर रील बनाने का शौक लग गया। वह रील बनाकर इंटाग्राम और फेसबुक पर पोस्ट करने लगी। धीरे-धीरे रेखा का शौक बढ़ता गया।

हनुमान मंदिर में एक-दूसरे को जयमाल पहनाते रेखा और राहुल।
22 दिन बाद लौटी, प्रेमी के साथ रहने की बात कही
इसी दौरान फेसबुक के जरिए रेखा की जान-पहचान अंबेडकर नगर में रहने वाले राहुल कुमार उपाध्याय से हो गई। दोनों एक-दूसरे को मैसेज करने लगे। इसके बाद एक-दूसरे का मोबाइल नंबर शेयर कर लिया। इसके बाद दोनों की लंबी-लंबी बातचीत होने लगी।
धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं और उनके बीच अफेयर हो गया। कहा जाता है कि राहुल अक्सर रेखा से मिलने मिश्रिख आने लगा। एक दिन रेखा अचानक घर से लापता हो गई। घरवालों ने उसकी तलाश की। काफी कोशिश के बाद भी जब रेखा का पता नहीं चला, तो विपिन ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी।
करीब 22 दिन बाद बीते बुधवार (14 अक्टूबर) को रेखा घर लौटी, तो विपिन ने उससे पूरी बात पूछी। इस पर रेखा ने राहुल से अपने के बारे में बताया। रेखा ने कहा कि वह अपने प्रेमी राहुल के साथ ही रहना चाहती है।
विपिन ने भी इसका विरोध नहीं किया। पत्नी की इच्छा के मुताबिक उसे उसके प्रेमी के साथ भेजने का फैसला कर लिया। इसके बाद राहुल को मिश्रिख बुलाया गया। राहुल ने भी विपिन से कहा कि वह रेखा के साथ रहना चाहता है।

पति विपिन ने बताया कि पत्नी की सोशल मीडिया से राहुल से दोस्ती हुई थी। दोनों साथ रहना चाहते थे।
पति बोला- अब पत्नी से कोई लेना-देना नहीं
इसके बाद शनिवार शाम मिश्रिख तहसील परिसर में दोनों की शादी कराने की कागजी कार्रवाई की गई। फिर हनुमान मंदिर में रेखा और राहुल ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाई। इस दौरान पति विपिन भी मौजूद रहा। विपिन का कहना है कि अब उसका पत्नी रेखा से कोई लेना-देना नहीं है। वह अपने दोनों बेटों के साथ ही खुश है।
------------------------
ये खबर भी पढ़ेंः-
मेरठ सांप कांड-जज ने फैसले में 4 बड़ी हत्याएं गिनाईं, दामिनी, इल्मा, सोनम, सिया का नाम लिया

मेरठ के सांप कांड में पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को 16 अक्टूबर को सजा-ए-मौत दी गई। जजमेंट में जज ने सिर्फ रविता केस का जिक्र नहीं किया। देश में सामने आए ऐसे कई मामलों को भी फैसले का हिस्सा बनाया, जिनमें प्रेम संबंधों के चलते पति की हत्या की साजिश पत्नी ने रची। पूरी खबर पढ़ें…