world-news

17 लाख महिलाएं स्कीम से बनेंगी लाडो लक्ष्मी: बेदी बोले-1.80 लाख आय वाला परिवार होगा शामिल; PM के जन्मदिन पर कुरुक्षेत्र में ड्रोन शो - Kurukshetra News

September 16, 2026

कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर वीआईपी घाट पर रक्तदान शिविर में व्यवस्था जांचने पहुंचे कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी।

हरियाणा में कल 17 सितंबर से दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ने जा रहा है। अब 1.80 लाख रुपए तक सालाना पारिवारिक आय वाले परिवारों की महिलाएं भी योजना के दायरे में आएंगी। इससे प्रदेश में करीब 17 लाख नई महिलाएं योजना से जुड़ सकेंगी। पात्र महिलाओं

.

सेवा संकल्प अभियान के तहत कल प्रदेशभर में इस अभियान की शुरुआत होगी। अभी तक योजना में 1 लाख रुपए तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाएं पात्र थीं। योजना में कल नईं पात्र महिलाओं का रजिस्ट्रेशन होगा। ये बात कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कही।

बेदी आज शाम को ब्रह्मसरोवर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां परखने आए थे। कल इस कार्यक्रम के दौरान CM नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहेंगे।

ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तपुरा बाग में होने वाले ड्रोन शो को लेकर अधिकारियों से चर्चा करते कैबिनेट मंत्री बेदी।

ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तपुरा बाग में होने वाले ड्रोन शो को लेकर अधिकारियों से चर्चा करते कैबिनेट मंत्री बेदी।

DC बोले- 3 लाख से ज्यादा दीए जलाएंगे

DC विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत कुरुक्षेत्र में बड़ा आयोजन होगा। कुरुक्षेत्र में इसका बड़ा कार्यक्रम ब्रह्मसरोवर पर होगा। यहां 1.25 लाख दीयों के बीच 500 ड्रोन का शो होगा। ड्रोन के जरिए हरियाणा की उपलब्धियों और देश की योजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा।

जिलेभर में 3 लाख से ज्यादा दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। ब्रह्मसरोवर के अलावा ज्योतिसर तीर्थ, महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर, श्री संगमेश्वर महादेव मंदिर अरुणाय, सरस्वती तीर्थ पिहोवा, श्री मारकंडेश्वर मंदिर, शिवाला रामकुंडी, एलिवेटेड रेलवे ट्रैक थानेसर और स्थाणेश्वर महादेव मंदिर सहित जिले की सभी गौशालाओं में दीप जलाए जाएंगे।

5 जिलों की टीमें इकट्ठा करेंगी रक्तदान

बेदी ने कहा कि अभियान के पहले दिन 23 जिलों में रक्तदान शिविर लगेंगे। कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर के वीआईपी घाट पर सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक रक्तदान शिविर चलेगा। इसमें 5 जिलों की टीमें रक्त एकत्र करने के लिए पहुंचेंगी। साथ ही स्वच्छता अभियान, एक वृक्ष मां के नाम, बच्चों के लिए भाषण और लेखन प्रतियोगिताएं तथा नुक्कड़ नाटक भी होंगे।

बेदी बोले- 17 लाख महिलाओं को मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ।

बेदी बोले- 17 लाख महिलाओं को मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ।

पंजाब सरकार पर बेदी का हमला

बातचीत के दौरान बेदी ने पंजाब सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की पगड़ी का अपमान किया जा रहा है। पंजाब सरकार ने पांच साल तक केवल भाषणबाजी की। वहां किसान, कर्मचारी और महिलाएं परेशान हैं। पंजाब की जनता अब BJP का हरियाणा मॉडल चाहती है।

650 सफाई कर्मियों को करवाया जाएगा ज्वाइन

बेदी ने कहा हड़ताल के बाद जिन सफाई कर्मचारियों की दोबारा ज्वाइंनिग नहीं जल्दी वे ड्यूटी पर लौटेंगे। उनकी अधिकारियों के साथ बातचीत हो गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जल्द उनको ज्वाइंन करवाया जाए।