technology

₹16,999 में लॉन्च हुआ OnePlus का नया फोन, 7,000mAh बैटरी की बैटरी

September 22, 2026

OnePlus ने भारत में अपना नया OnePlus N6 Lite 4G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. कंपनी का यह नया N सीरीज फोन बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी के साथ आया है. फोन में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत 7,000mAh की बैटरी है.

OnePlus N6 Lite 4G की कीमत ₹16,999 रखी गई है. यह कीमत इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले मॉडल की है. फोन को कंपनी ने Midnight Hype और Neo Green दो कलर में पेश किया है.

6.75 इंच का 120Hz डिस्प्ले

OnePlus N6 Lite 4G में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है. इसका रिजॉल्यूशन 1570×720 पिक्सल है. स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120Hz तक है. कंपनी के अनुसार, डिस्प्ले 900 निट्स तक की HBM ब्राइटनेस और 86 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट सपोर्ट करता है.

फोन में Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ 4GB रैम और 64GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है. रैम को वर्चुअल तरीके से 8GB तक बढ़ाया जा सकता है. फोन में गर्मी को नियंत्रित करने के लिए 13,700 वर्ग मिलीमीटर का हीट डिसिपेशन एरिया दिया गया है.

13MP कैमरा और 5MP सेल्फी कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन में पीछे की तरफ 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. इसमें f/2.2 अपर्चर और ऑटोफोकस मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

फोन को IP64 रेटिंग मिली है, यानी यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा देता है. OnePlus के मुताबिक, फोन MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड स्टैंडर्ड को भी पूरा करता है.

7,000mAh की बड़ी बैटरी

OnePlus N6 Lite 4G में 7,000mAh की बैटरी दी गई है. यह 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसके अलावा 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग की सुविधा भी है. कंपनी का दावा है कि बैटरी एक बार चार्ज होने पर 49.7 घंटे तक कॉलिंग दे सकती है.

कनेक्टिविटी के लिए 4G, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.2, GPS और USB Type-C पोर्ट मिलता है. फोन में 3.5mm हेडफोन जैक, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और OReality Audio के साथ स्पीकर भी दिया गया है.

ये भी पढ़ें- Oppo लाया धांसू फोन, 10,000mAh की बैटरी, 50MP का कैमरा, क्या इंडिया में होगा लॉन्च?

महेंद्र भार्गव

महेंद्र भार्गव

महेंद्र भार्गव एक अनुभवी बिजनेस और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो 2018 से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं. वर्तमान में महेंद्र TV9 Bharatvarsh के साथ जुड़े हुए हैं, जहां बिजनेस और ऑटोमोबाइल से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स, रिव्यू, एक्सक्लूसिव स्टोरीज़ और इन-डेप्थ एनालिसिस पर काम कर रहे हैं. ऑटोमोबाइल और बिजनेस सेगमेंट में 5+ सालों के अनुभव के साथ, Mahendra ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है. महेंद्र नवदुनिया (दैनिक जागरण ग्रुप) अखबार से रिपोर्टर के तौर पर शुरुआत की. आगे ETV Bharat, Dainik Bhaskar, News18 और Zee News में उन्होंने डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में कई भूमिकाओं में काम किया.

Read More

google button