world-news

गजब का हाल: जहां से हटाया डलाबघर, फिर वहीं लगा कूड़े का ढेर; 156 घंटे के अभियान पर सवाल

September 17, 2026

Thu, 17 Sep 2026 10:46 AM IST

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 17 Sep 2026 10:46 AM IST

सार

आगरा के बाग फरजाना में जिस जगह से नगर निगम ने पहले डलाबघर हटाकर सुंदरीकरण कराया था, वहीं फिर कचरा डाला जा रहा है। प्राथमिक स्कूल की दीवार से सटाकर कूड़ा जमा होने से दुर्गंध फैल रही है और बच्चों को परेशानी हो रही है।
 

विज्ञापन

Garbage Dump Returns Near School Despite 156-Hour Cleanliness Drive

जहां से हटाया डलाबघर, फिर वहीं लगा कूड़े का ढेर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा नगर निगम का स्वच्छता ही सेवा अभियान में 156 घंटे का सफाई अभियान आज से शुरू हो रहा है। दूसरी ओर जिन जगहों से निगम डलाबघर हटा चुका था, उन्हीं जगहों पर फिर से कचराघर बना दिया गया। बाग फरजाना में बीमा नगर प्राथमिक स्कूल की दीवार पर स्वच्छ सर्वेक्षण के नारे लिखने के साथ ही यहां कचरे के ढेर लगा दिए गए। इसी जगह से निगम ने पूर्व में डलाबघर हटाकर लाखों रुपये खर्च कर बेंच लगवाए और पेंटिंग बनवाई थीं।

विज्ञापन



मनोनीत पार्षद संजय राय ने बताया कि बीमा नगर कंसखार प्राथमिक विद्यालय में पढ़ रहे बच्चे कचरे के ढेर से निकल रहे हैं। स्कूल की दीवार पर ही नगर निगम ने स्वच्छ भारत अभियान और सफाई से जुड़े संदेश लिखवा रखे हैं। वहीं पूरे वार्ड का कचरा फेंका जा रहा है। विद्यालय के पास बना यह अस्थाई डलाबघर नगर निगम के स्वच्छता अभियान पर ही सवाल खड़े कर रहा है।

विज्ञापन



दुर्गंध के कारण बैठना मुश्किल


स्कूल की दीवार से सटाकर डाले जा रहे कचरे से दुर्गंध के कारण बच्चों का कक्षा में बैठना मुश्किल हो रहा है। क्षेत्रीय निवासी हरिमोहन ने बताया कि बच्चों ने शिक्षकों से शिकायत की, लेकिन निगम से शिकायत के बाद भी डलाबघर नहीं हटाया गया। पार्षद ने नगर आयुक्त से अस्थाई डलाबघर को खत्म करने की मांग की है।

विज्ञापन



अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया कि स्कूल के पास डलाबघर होने की शिकायत आई है। इस अभियान के दौरान डलाबघर को खत्म करने की योजना है। सुंदरीकरण कराकर यहां से स्थायी निदान कराया जाएगा।



रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.