Sep 15, 2026 05:41 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

मारुति सुजुकी अर्टिगा (Maruti Suzuki Ertiga) ने बिक्री का एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस शानदार MPV ने देश में 15 लाख यूनिट्स की होलसेल बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है।

मारुति सुजुकी अर्टिगा बिक्री क्रॉस 15 लाख यूनिट
केवल
₹11,600/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
भारत की सबसे पॉपुलर 7-सीटर फैमिली कार मारुति सुजुकी अर्टिगा (Maruti Suzuki Ertiga) ने बिक्री का एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस शानदार MPV ने देश में 15 लाख यूनिट्स की होलसेल बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। बता दें कि मार्च, 2012 में लॉन्च होने से लेकर अगस्त 2026 तक, अर्टिगा की कुल 15,13,574 गाड़ियां बिक चुकी हैं। मारुति सुजुकी की कुल 2.13 करोड़ पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री में इस अकेले मॉडल का 7 पर्सेंट योगदान रहा है। बता दें कि करीब अर्टिगा हर महीने टॉप-10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में रहती है। आइए जानते हैं कार के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 11.02 - 12.88 लाख
₹ 5.65 - 11.13 लाख
₹ 66.1 - 71.8 लाख
₹ 10.77 - 19.72 लाख
₹ 60.55 - 63.5 लाख
₹ 53 लाख
कुछ ऐसी है डिजाइन
डिजाइन के मामले में मारुति अर्टिगा बेहद डैशिंग और प्रीमियम नजर आती है। इसमें सामने की तरफ चमकदार क्रोम ग्रिल, शार्प LED हेडलैंप्स और स्पोर्टी एयरोडायनामिक बंपर दिया गया है, जो इसे रोड पर दमदार प्रेजेंस देता है। इसके अलॉय व्हील्स और 3D LED टेल-लाइट्स इसके स्टाइल में चार चांद लगाते हैं। केबिन के अंदर नजर डालें तो डुअल-टोन इंटीरियर, वुडन फिनिश वाली डैशबोर्ड और 7-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है।
कंफर्ट के साथ सेफ्टी भी दमदार
कंफर्ट और सेफ्टी के लिहाज से यह 7-सीटर कार भारतीय परिवारों की पहली पसंद बनी हुई है। इसमें सभी पैसेंजर के लिए लेगरूम और हेडरूम का खास ख्याल रखा गया है। साथ ही रियर एसी वेंट्स के साथ रूफ-माउंटेड ब्लोअर भी मिलता है। सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए कंपनी इसमें 4 एयरबैग, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल-होल्ड असिस्ट, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर्स और रियर पार्किंग कैमरा जैसे कई शानदार और जरूरी सेफ्टी फीचर्स देती है।
26 किमी से ज्यादा देती है माइलेज
परफॉर्मेंस की बात करें तो अर्टिगा में 1.5-लीटर K15C स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 103bhp की पावर और 136.8Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है। माइलेज के मामले में तो इसका कोई जवाब ही नहीं है। इसका पेट्रोल वैरिएंट 20.3 से 20.51 किमी/लीटर तक का माइलेज आराम से दे देता है। जबकि CNG वैरिएंट लगभग 26.11 किमी/किग्रा का दमदार एवरेज निकाल देता है।
इतनी है कार की कीमत
ओवरऑल पैकेज के मामले में अर्टिगा अपनी कैटेगरी में सबसे पैसा वसूल गाड़ी मानी जाती है। भारतीय मार्केट में मारुति अर्टिगा की एक्स-शोरूम कीमत करीब 8.80 लाख रुपये से शुरू होती है और इसके टॉप वैरिएंट के लिए लगभग 13.13 लाख रुपये तक जाती है। कम मेंटेनेंस, बेहतरीन रीसेल वैल्यू और ज्यादा माइलेज की वजह से यह हर फैमिली के बजट और जरूरतों पर एकदम खरी उतरती है।
