world-news

अजमेर जिला परिषद सदस्य के 15 वार्ड में वोटिंग कल: 5 पंचायत समितियों में सदस्य के लिए भी होगा मतदान; एक वोटर 2 वोट डालेगा - Ajmer News

October 21, 2026

अजमेर में पंचायत चुनाव के पहले चरण में जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान कल होगा। इसमें अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति की 1 ग्राम पंचायत नांद और सावर, पीसांगन, श्रीनगर, सरवाड़, केकड़ी पंचायत समिति की सभी ग्राम पंचायत शामिल है।

.

अजमेर जिला परिषद की 33 सीटों पर कुल 92 उम्मीदवार हैं। वहीं, जिले की पंचायत समिति की 82 सीटों पर 259 उम्मीदवार चुनाव मैदान में डटे हैं। पहले चरण में अजमेर जिला परिषद की केवल पन्द्रह सीटों पर चुनाव होंगे। वहीं पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण में केवल 1 वार्ड में चुनाव होंगे।

मतदान दलों की रवानगी पॉलीटेक्निक कॉलेज से ट्रेनिंग के बाद हो गई है और शाम तक मतदान केन्द्र पर पहुंच जाएंगे। सरपंच व पंच पदों के लिए 24 को मतदान होगा। इसी दिन रिजल्ट घोषित किए जाएंगे।

एक वोटर दो वोट डालेगा, जानिए-किस अंगुली पर लगेगी स्याही

चुनाव के पहले व दूसरे चरण में हर मतदाता दो वोट डालेगा।

  • पहले चरण में वोटिंग करने पर लेफ्ट हाथ में अंगूठे के पास वाली उंगली (तर्जनी या इंडेक्स फिंगर) पर स्याही लगाई जाएगी, वहीं दूसरे चरण में वोटिंग करने पर राइट हाथ में अंगूठे के पास वाली उंगली (तर्जनी या इंडेक्स फिंगर) पर स्याही लगाई जाएगी।
  • पहले चरण में वोटिंग सबसे पहले जिला परिषद सदस्य के लिए करेंगे और फिर पंचायत समिति सदस्य के लिए वोटिंग करेंगे। दूसरे चरण में पहले सरपंच व बाद में वार्ड पंच के लिए वोटिंग करेंगे।

पहला चरण - जिला परिषद के इन 15 वार्ड में होगी 22 को वोटिंग

  • वार्ड संख्या 2 (पंचायत समिति पीसांगन एवं अजमेर ग्रामीण-नांद
  • वार्ड संख्या 3 (पंचायत समिति पीसांगन)
  • वार्ड संख्या 6 (पंचायत समिति पीसांगन)
  • वार्ड संख्या 7 (पंचायत समिति पीसांगन एवं श्रीनगर)
  • वार्ड संख्या 8 (पंचायत समिति श्रीनगर)
  • वार्ड संख्या 12 (पंचायत समिति केकडी एवं सरवाड)
  • वार्ड संख्या 13 (पंचायत समिति सरवाड़)
  • वार्ड संख्या 14 (पंचायत समिति केकड़ी)
  • वार्ड संख्या 15 (पंचायत समिति सरवाड़, केकड़ी एवं सावर)
  • वार्ड संख्या 16 (पंचायत समिति सावर)
  • वार्ड संख्या 17 (पंचायत समिति सावर)
  • वार्ड संख्या 18 (पंचायत समिति केकड़ी)
  • वार्ड संख्या 19 ( पंचायत समिति सरवाड़)
  • वार्ड संख्या 24 (पंचायत समिति श्रीनगर)
  • वार्ड संख्या 25 (पंचायत समिति श्रीनगर)

पहला चरण - इन पंचायत समिति में सदस्य के लिए होगी 22 को वोटिंग

  • सरवाड़, केकड़ी, सावर, पीसांगन, श्रीनगर एवं अजमेर ग्रामीण (आंशिक) के लिए पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान होगा।

अजमेर जिला परिषद के वोटर…

पहचान दस्तावेजों की सूची….

1.आधार कार्ड।

2.विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB-G RAM G) अथवा मनरेगा कार्ड।

3.बैंकों या डाकघरों द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक।

4.श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड अथवा आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड।

5.ड्राइविंग लाइसेंस।

6.पैन कार्ड।

7.भारतीय पासपोर्ट।

8.फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज।

9.केंद्र सरकार, राज्य सरकार, सार्वजनिक उपक्रमों या पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र।

10. सांसदों एवं विधानसभा सदस्यों को जारी सरकारी पहचान पत्र।

11..भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (UDID) कार्ड।

अजमेर जिला परिषद के उम्मीदवार….

पढें ये खबर भी…

अजमेर की 122 ग्राम पंचायतों में सरपंच के दावेदार:पहली बार देखिए चुनाव की तैयारी कर रहे दावेदारों के नाम, पढ़ें पूरी लिस्ट

अजमेर पंचायत चुनाव के पहले चरण में 6 पंचायत समितियों के कुल 122 सरपंच उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। दैनिक भास्कर न्यूज एप की टीम इन गांवों में पहुंची और पहली बार उन दावेदारों के नाम सामने लेकर आई जो सरपंच का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। पूरी खबर पढें