Published: Monday, July 13, 2026, 15:54 [IST]
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड दौरा खत्म होने के बाद टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने भी अन्य क्रिकेटरों की तरह विंबलडन फाइनल देखा। फाइनल मैच में वैभव सूर्यवंशी के साथ दिग्गज स्टार युवराज सिंह मौजूद रहे। उनके अलावा साथी खिलाड़ी अभिषेक शर्मा भी मौजूद थे।
काले कोट और पेंट में वैभव सूर्यवंशी काफी हैंडसम नजर आ रहे थे। उनके लुक की जमकर तारीफ हो रही थी। वैभव सूर्यवंशी के ऊपर यह लुक और ड्रेस काफी जम रहा था। लोगों ने इसके प्राइस को लेकर भी काफी चर्चा की है। ऐसे में आपको भी जानना चाहिए कि सूट चश्मे सहित वैभव सूर्यवंशी ने कुल कितने रुपये खर्च किए होंगे।
कितनी है वैभव सूर्यवंशी के सूट की प्राइस
वैभव सूर्यवंशी ने जो सूट पहना था, वह काले रंग का ह्यूगो बॉस ब्लैक सूट था। ऐसा फैंस का कहना है। वनइंडिया इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है। अगर प्राइस की बात करें, तो यह 1 लाख 45 हजार रुपये की मत बताई गई है। इसी कंपनी का सफेद शर्ट भी उन्होंने पहना हुआ है, यह 18000 रुपये का बताया गया है।
सनग्लासेज की कीमत भी करेगी हैरान
इसके बाद सूट के साथ पहनी हुई टाई की बात आती है। इसका प्राइस 16000 बताया जा रहा है, जो ह्यूगो बॉस सिल्क टाई है। वैभव सूर्यवंशी ने खुद को और ज्यादा स्मार्ट दिखाने के लिए सनग्लासेज भी लगाया है। यह टॉम फोर्ड का है, जिसकी प्राइस 38000 रुपये है।
जूतों की प्राइस ने चौंकाया
अभी वैभव सूर्यवंशी के जूते की की प्राइस तो बाकी है। उन्होंने गुची के लोफेर्स पहने हुए हैं। इसकी कीमत 1 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है। सूट के बाद जूतों की कीमत ही सबसे ज्यादा है। सभी को मिलाकर देखा जाए, तो वैभव सूर्यवंशी ने विंबलडन फाइनल देखने के लिए 3 लाख 36 हजार रुपये का खर्चा किया है। सभी जानकारी सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों पर आधारित है।
Vaibhav Sooryavanshi with Abhishek Sharma & Yuvraj Singh at Wimbledon. 💛
Three generations of Indian cricket, one frame looking absolutely sharp and classy. 😎🎾 pic.twitter.com/ijSIDkGUWK
— 𝐕𝐒𝐩𝐞𝐚𝐤𝐬🎧 (@WeTheThinkers) July 12, 2026
शुभमन गिल गए गए थे विंबलडन
वैभव सूर्यवंशी से पहले शुभमन गिल ने विंबलडन में शिरकत की थी। हालांकि उनको तो रॉयल बॉक्स में इनविटेशन देकर बुलाया गया था। शुभमन गिल के कपड़ों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया था. उन्होंने करीबन एक करोड़ रुपये के कपड़े, जूते और चश्मा पहना हुआ था।