तखतपुर के सरकारी स्कूल में बच्चों से उठवाई भारी बाल्टी: 15-20 लीटर पानी से भरी बाल्टी ले जाते वीडियो वायरल, DEO ने दिए जांच के निर्देश - Bilaspur (Chhattisgarh) News
September 17, 2026
Hindi News
Local
Chhattisgarh
Bilaspur
Takhatpur School Controversy | Students Carrying Heavy Water Buckets Video
तखतपुर के सरकारी स्कूल में बच्चों से उठवाई भारी बाल्टी:15-20 लीटर पानी से भरी बाल्टी ले जाते वीडियो वायरल, DEO ने दिए जांच के निर्देश
बिलासपुर (छत्तीसगढ़)4 घंटे पहले
कॉपी लिंक
बिलासपुर के तखतपुर विकासखंड के भरारी स्थित तेलियापुरान शासकीय प्राथमिक शाला में बच्चों से पानी से भरी बाल्टी टॉयलेट तक पहुंचाने का काम कराए जाने का मामला सामने आया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच के निर्देश दिए हैं। वीडियो में बच्चे करीब 15 से 20 लीटर पानी से भरी बाल्टी ले जाते दिखाई दे रहे हैं।
वायरल वीडियो में कुछ बच्चे पानी से भरी बाल्टी को उठाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं, लेकिन वजन अधिक होने के कारण वे उसे उठा नहीं पा रहे। इसके बाद बच्चे बाल्टी को जमीन पर घसीटकर टॉयलेट की ओर ले जाते दिखाई दे रहे हैं।
बाल्टी नहीं उठा पाए तो जमीन पर घसीटते दिखे बच्चे
वीडियो में एक व्यक्ति बच्चों से यह पूछता हुआ भी सुनाई देता है कि क्या उनसे रोज इसी तरह पानी की बाल्टी उठवाई जाती है। बच्चों से शिक्षक का नाम पूछे जाने पर वीडियो में ‘लकड़ा’ नाम सामने आने की बात कही जा रही है। हालांकि, इस नाम और बच्चों से नियमित रूप से ऐसा काम कराए जाने की पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।
DEO ने संयुक्त जांच के दिए निर्देश
वीडियो सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी संदीप पांडेय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संकुल प्राचार्य और संकुल समन्वयक को संयुक्त रूप से जांच करने के निर्देश दिए हैं। डीईओ ने कहा कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि बच्चों से पानी की बाल्टी उठवाने के लिए कौन जिम्मेदार है। जांच के बाद पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
बिटकुली स्कूल की घटना के बाद फिर उठे सवाल
यह पहली बार नहीं है जब बिलासपुर जिले के किसी सरकारी स्कूल में बच्चों के साथ इस तरह के व्यवहार को लेकर सवाल उठे हैं। इससे पहले मस्तूरी विकासखंड के बिटकुली प्राथमिक शासकीय स्कूल में एक बीमार बच्ची से उल्टी साफ कराने का मामला सामने आया था। उस मामले में डीईओ ने प्रधान पाठक भारती खांडे को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।
अब भरारी के स्कूल का वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर स्कूलों में बच्चों के साथ होने वाले व्यवहार और उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
अभिभावकों की चिंता बढ़ी
अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजते समय यह उम्मीद करते हैं कि वहां उनका ध्यान रखा जाएगा और उन्हें पढ़ाई के लिए सुरक्षित वातावरण मिलेगा। ऐसे वीडियो सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों की जिम्मेदारी को लेकर चिंता बढ़ना स्वाभाविक है।
फिलहाल तेलियापुरान स्कूल प्रबंधन की ओर से मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। शिक्षा विभाग की जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि बच्चों से पानी की बाल्टी पहुंचाने का काम किसके निर्देश पर कराया गया और यह घटना कितनी नियमित थी।
.
खबरें और भी हैं...
बिलासपुर में कॉफी हाउस में मिली गंदगी, लाइसेंस सस्पेंड: फर्श गीला, दीवारों पर जाले, जांच में मिली खामियां, सुधार होने तक दुकान बंद
0:19
कॉपी लिंक
शेयर
48 लाख सैलरी, 200 एकड़ जमीन बताकर शादी रचाई: रात में ही खुली पोल, कैटरिंग-कार के पैसे नहीं दिए, बायोडाटा फर्जी निकला, FIR
1:03
कॉपी लिंक
शेयर
PM मोदी के वजन के बराबर रक्तदान का लक्ष्य: बिलासपुर में विधायक सुशांत शुक्ला ने किया रक्तदान; शाम को आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम
1:35
कॉपी लिंक
शेयर
बिलासपुर कोर्ट परिसर में दो वकील भिड़े, VIDEO: बलौदाबाजार अग्निकांड के आरोपी ओम प्रकाश बंजारे पर गुंडागर्दी का आरोप; मारपीट के बाद काउंटर FIR