world-news

15 अगस्त पर दिल्ली में परेड का असर, गौतमबुद्धनगर में रूट डायवर्जन और धारा 163 लागू

August 14, 2026

देश

  • Edited by: रवि वैश्य
  • Updated Aug 14, 2026, 10:34 PM IST

14 अगस्त की रात 10 बजे से 15 अगस्त को कार्यक्रम समाप्त होने तक गौतमबुद्धनगर से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों के साथ यात्री बसों का दिल्ली में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

Image

गौतमबुद्धनगर में रूट डायवर्जन (फाइल फोटो)

दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस परेड को देखते हुए गौतमबुद्धनगर यातायात पुलिस ने वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू किया है। दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के मद्देनजर 14 अगस्त की रात 10 बजे यानी आज से 15 अगस्त को कार्यक्रम समाप्त होने तक गौतमबुद्धनगर से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों के साथ यात्री बसों का दिल्ली में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। डायवर्जन के तहत दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को इन मार्गों से भेजा जाएगा

1. चिल्ला बॉर्डर: चिल्ला रेड लाइट से दिल्ली जाने वाले वाहनों को यू-टर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से होते हुए ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे की ओर भेजा जाएगा।

2. डीएनडी बॉर्डर: डीएनडी से दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाहनों को डीएनडी टोल प्लाजा से यू-टर्न कर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के रास्ते ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

3. कालिंदी कुंज बॉर्डर: कालिंदी कुंज से दिल्ली जाने वाले वाहनों को यमुना नदी से पहले अंडरपास तिराहा से डायवर्ट कर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और फिर ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे की ओर भेजा जाएगा।

4. यमुना एक्सप्रेसवे: यमुना एक्सप्रेसवे से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होते हुए दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को जीरो प्वाइंट से परी चौक, पी-3, कासना और सिरसा होते हुए ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे की ओर भेजा जाएगा।

5. परी चौक: परी चौक से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली जाने वाले वाहनों को परी चौक से पी-3, कासना और सिरसा होते हुए ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

6. वैकल्पिक मार्ग: यमुना एक्सप्रेसवे से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होते हुए दिल्ली जाने वाले वाहनों को फ्लैदा कट, रबूपुरा सर्विस रोड, गलगोटिया यूनिवर्सिटी, गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय और पुस्ता तिराहा होते हुए सीपीएल चौक से कासना की ओर भेजकर ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर निकाला जाएगा।

असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें

यातायात पुलिस के मुताबिक मेडिकल इमरजेंसी और फायर सर्विस से जुड़े आपातकालीन वाहनों को डायवर्जन से मुक्त रखा जाएगा। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।

यातायात हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क

यातायात संबंधी किसी समस्या की स्थिति में यातायात हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क किया जा सकता है। यातायात पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस के दौरान दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चालकों से निर्धारित डायवर्जन का पालन करने की अपील की है।

गौतमबुद्धनगर जिले में BNSS की धारा 163 लागू

गौतमबुद्धनगर जिले में 14 अगस्त से 17 अगस्त 2026 BNSS धारा 163 लागू हो गई है। धारा 163 के तहत कई तरह की गतिविधियों पर प्रतिबंध

बिना अनुमति जुलूस, प्रदर्शन और भीड़ जुटाने पर रोक,लाउडस्पीकर/ध्वनि विस्तारक यंत्र के इस्तेमाल को लेकर भी सख्ती होगी। शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन का बड़ा फैसला है। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी,

पुलिस और प्रशासन को आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश वहीं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की निगरानी और सतर्कता बढ़ाई गई।

प्रशासन ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की और बिना अनुमति किसी भी आयोजन/सभा से बचने के निर्देश दिए हैं।

Ravi Vaish

रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • India

End of Article