world-news

शुरू हुई 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को कप्तान बनाने की तैयारी, सिलेक्टर के बयान से मची सनसनी

August 1, 2026

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी हर समय चर्चा में बने रहते हैं. दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए जब ईस्ट जोन ने वैभव को अपना उपकप्तान बनाया, तो एक नई ही चर्चा शुरू हो गई है. कुछ दिग्गज इस फैसले को गलत ठहरा रहे हैं. इस बीच ईस्ट जोन के सिलेक्टर ने इस फैसले को लेकर बड़ी बात की है. जिससे साफ हो गया है कि 15 साल के सूर्यवंशी को अब कप्तान बनाने की तैयारी शुरू हो गई है. जिसके एक नई बहस आने वाले दिनों में छिड़ सकती है. 

वैभव सूर्यवंशी के भविष्य को लेकर आया बड़ा बयान 

दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए जब वैभव सूर्यवंशी को ईस्ट जोन का उपकप्तान बनाया गया, तो इस फैसले पर बड़े सवाल उठे. इसके बारे में बात करते हुए ओडिशा के पूर्व क्रिकेटर और सिलेक्टर-कोच प्रवंजन मलिक ने न्यूज 18 से कहा, ‘विकेटकीपर होने के कारण ईशान किशन खेल के हर पल में सक्रिय रहते हैं. ऐसे में वैभव उनके साथ रहकर मैदान पर फैसले लेने, खिलाड़ियों को संभालने और मैच की रणनीति बनाने जैसी अहम बातें सीख सकेंगे.’ इसके साथ ही उन्होंने साफ कर दिया कि इस टूर्नामेंट को सोचकर ही ये फैसला नहीं लिया गया है. उन्होंने साफ किया कि अगर वैभव इसी अंदाज में आगे भी खेलते रहे, तो वो भविष्य में टीम इंडिया की भी कप्तानी कर सकते हैं. जिसके कारण ही उन्हें अब उपकप्तान बनाया गया है. 

---विज्ञापन---

🚨 VAIBHAV SURYAVANSHI IN INDIA TEST TEAM 🚨

– Vaibhav Suryavanshi could be in contention for India's test squad if he delivers strong performance in the upcoming Duleep Trophy. 🇮🇳 pic.twitter.com/CZZ84Wbsq4

— Cricket Central (@CricketCentrl) August 1, 2026

ये भी पढ़ें: गौतम गंभीर नहीं दे रहे टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में मौका, इंग्लैंड में धमाल मचा रहा ये खिलाड़ी

किशन हुए चोटिल तो कौन संभालेगा कप्तानी? 

ईस्ट जोन टीम की कप्तानी ईशान किशन को सौंपी गई है. ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि अगर किशन नहीं खेलते हैं, तो क्या वैभव सूर्यवंशी कप्तानी करते हुए नजर आएंगे? इस सवाल का जवाब ईस्ट जोन सिलेक्टर्स कमेटी में झारखंड के प्रतिनिधि मनीष वर्धन ने दिया है. उन्होंने साफ किया सूर्यवंशी को सिर्फ सीखने के लिए ही ये रोल दिया गया है. अगर इंजरी के कारण ईशान किशन मुकाबला नहीं खेलते हैं, तो उनकी जगह अभिमन्यु ईश्वरन जैसे खिलाड़ी को कप्तानी सौंपी जा सकती है. वहीं वैभव उस समय भी उपकप्तान ही रहने वाले हैं. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: World Record से सिर्फ 24 रन दूर जोस बटलर, टूट जाएगा कायरन पोलार्ड का महारिकॉर्ड