world-news

सोनीपत बार में महेंद्र सैनी बने प्रधान: गोहाना में भूपेंद्र मान 147 वोट से जीते; गन्नौर में युद्धवीर और खरखौदा में सुमित कौशिक ने जीता चुनाव - Sonipat News

September 11, 2026

सोनीपत जिले की विभिन्न बार एसोसिएशनों में शुक्रवार को हुए चुनाव में अधिवक्ताओं ने अपने-अपने प्रतिनिधियों के पक्ष में मतदान कर नई कार्यकारिणी चुन ली। जिला मुख्यालय सोनीपत से लेकर गोहाना, गन्नौर, खरखौदा और राई तक अदालत परिसरों में दिनभर चुनावी माहौल बन

.

कई पदों पर प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, तो कहीं एकतरफा जीत दर्ज हुई। सोनीपत बार एसोसिएशन में अध्यक्ष पद का मुकाबला सबसे ज्यादा चर्चा में रहा, जहां महेंद्र सैनी ने वीरेंद्र त्यागी को 53 मतों से हराकर प्रधान पद पर कब्जा जमाया।

सोनीपत में जीत का जश्न मनाते वकील साथी

सोनीपत में जीत का जश्न मनाते वकील साथी

वहीं महासचिव पद पर निशांत दहिया और अनुज खत्री के बीच बेहद करीबी मुकाबला हुआ और निशांत महज छह वोट से विजयी रहे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अमित कुमार मलिक ने बड़ी जीत दर्ज की, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर पांच प्रत्याशियों के बीच मुकाबले में समुंद्र दहिया ने बाजी मारी।

गोहाना में भूपेंद्र मान ने सीधे मुकाबले में संदीप सनसनवाल को 147 वोट से हराया। गन्नौर में युद्धवीर रापरिया 40 वोट से प्रधान चुने गए। खरखौदा में सुमित कौशिक ने 207 वोट के बड़े अंतर से जीत दर्ज की, जबकि राई में राजेश कौशिक ने 40 वोट के अंतर से एकतरफा जीत हासिल की। चुनाव के दौरान सभी स्थानों पर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।

सोनीपत बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर महेंद्र सैनी ने जीत दर्ज की

सोनीपत बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर महेंद्र सैनी ने जीत दर्ज की

विधानसभा अनुसार कौन कौन विजयी हुआ…

सोनीपत में महेंद्र सैनी ने 53 वोट से वीरेंद्र त्यागी को हराया:सोनीपत बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर महेंद्र सैनी ने जीत दर्ज की। उन्होंने वीरेंद्र त्यागी को 53 मतों के अंतर से मात दी। महेंद्र सैनी को कुल 585 वोट मिले, जबकि वीरेंद्र त्यागी के खाते में 532 वोट आए। तीसरे प्रत्याशी कुसुम दहिया को 105 मत मिले। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने महेंद्र सैनी को बधाई दी।

निशांत दहिया ने अनुज खत्री को पछाड़ा:सोनीपत बार चुनाव में महासचिव पद का मुकाबला सबसे ज्यादा रोमांचक रहा। निशांत दहिया और अनुज खत्री के बीच कांटे की टक्कर में जीत का फैसला महज छह वोट से हुआ। निशांत दहिया को 444 वोट मिले, जबकि अनुज खत्री को 438 मत मिले। तीसरे प्रत्याशी रविंदर कुमार शर्मा को 338 वोट प्राप्त हुए। इस तरह निशांत दहिया ने मामूली अंतर से महासचिव पद अपने नाम किया।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष में अमित मलिक की बड़ी जीत: वहीं सोनीपत में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अमित कुमार मलिक ने बड़ी जीत दर्ज की। उन्हें 815 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सचिन शर्मा को 401 वोट प्राप्त हुए। इस तरह अमित मलिक ने 414 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की। चुनाव परिणामों में यह जीत सोनीपत बार के सबसे बड़े अंतर वाली जीतों में रही।

पांच प्रत्याशियों के बीच समुंद्र दहिया बने कोषाध्यक्ष: कोषाध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशी मैदान में थे। इसमें समुंद्र दहिया ने 391 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। साहिल राणा को 317, अंकित वत्स को 280, योगेश को 158 और मनीष को 70 मत मिले। चुनाव परिणाम के बाद विजेता पदाधिकारियों के समर्थकों में खुशी का माहौल रहा। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रेम अत्री ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुआ। नवनिर्वाचित प्रधान महेंद्र सैनी ने कहा कि वे वकील साथियों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

गोहाना में भूपेंद्र मान ने 147 वोट से मारी बाजी

गोहाना बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर भूपेंद्र मान ने जीत दर्ज की। यहां सीधा मुकाबला भूपेंद्र मान और संदीप सनसनवाल के बीच था। भूपेंद्र मान को 361 वोट मिले, जबकि संदीप सनसनवाल को 214 मत प्राप्त हुए। दो वोट रद्द हुए। इस तरह भूपेंद्र मान ने 147 वोट के अंतर से जीत हासिल की।

उपाध्यक्ष में मीना नरवाल, सचिव अरुण भनवाला विजयी: गोहाना में उपाध्यक्ष पद पर मीना नरवाल ने सुमन मलिक को 34 वोट से हराया। मीना नरवाल को 305 और सुमन मलिक को 271 वोट मिले। सचिव पद पर अरुण भनवाला ने जीतेंद्र राणा को 56 वोट के अंतर से मात दी।

सह-सचिव पद पर रश्मि मलिक ने पूनम को 135 वोट से हराकर जीत दर्ज की। कोषाध्यक्ष पद पर राहुल हसीजा और लाइब्रेरी इंचार्ज पद पर गायत्री विजयी रहीं। छह पदों के चुनाव में तीन पदों पर पुरुष और तीन पदों पर महिला अधिवक्ता विजयी रहीं।

गन्नौर बार एसोसिएशन के चुनाव में युद्धवीर रापरिया ने प्रधान पद पर जीत हासिल की

गन्नौर बार एसोसिएशन के चुनाव में युद्धवीर रापरिया ने प्रधान पद पर जीत हासिल की

गन्नौर में युद्धवीर रापरिया बने प्रधान, 40 वोट से जीत गन्नौर बार एसोसिएशन के चुनाव में युद्धवीर रापरिया ने प्रधान पद पर जीत हासिल की। उन्होंने विवेक त्यागी को 40 मतों के अंतर से हराया। युद्धवीर रापरिया को 135 और विवेक त्यागी को 95 वोट मिले। उप प्रधान पद पर सुमित त्यागी 129 वोट लेकर विजयी रहे। उनके प्रतिद्वंद्वी अनुज बजाड़ को 101 मत मिले। महिला आरक्षित उप प्रधान पद पर माही मलिक विजयी रहीं।

सचिव पद पर योगेश शर्मा की बड़ी जीत: गन्नौर बार में सचिव पद पर योगेश शर्मा ने 166 वोट लेकर जीत दर्ज की। उनके सामने चुनाव लड़ रहीं मंजू बाला को 63 वोट मिले। महिला आरक्षित सह-सचिव पद पर सुजाता ने 72 वोट के अंतर से जीत हासिल की। वहीं प्रिंस त्यागी कोषाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से चुने गए।

खरखौदा बार एसोसिएशन के चुनाव में प्रधान पद पर सुमित कौशिक एडवोकेट निर्वाचित हुए। जीत के बाद सुमित कौशिश अपने साथियों के साथ

खरखौदा बार एसोसिएशन के चुनाव में प्रधान पद पर सुमित कौशिक एडवोकेट निर्वाचित हुए। जीत के बाद सुमित कौशिश अपने साथियों के साथ

खरखौदा में सुमित कौशिक ने 207 वोट से जीता प्रधान पद खरखौदा बार एसोसिएशन के चुनाव में प्रधान पद पर सुमित कौशिक एडवोकेट निर्वाचित हुए। उन्होंने सुरेश दहिया को 207 वोट के बड़े अंतर से हराया। सुमित कौशिक को 275 वोट मिले, जबकि सुरेश दहिया को 68 मत प्राप्त हुए। महासचिव पद पर सत्यजीत ने 234 वोट लेकर जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी मोहित दहिया को 109 वोट मिले।

375 में से 343 ने डाला वोट, कई पद पहले ही निर्विरोध तय:खरखौदा बार एसोसिएशन में कुल 375 मतदाताओं में से 343 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। उप प्रधान पद पर साहिल गनोत्रा और ज्योति दहिया, सह-सचिव पद पर पूजा तथा कोषाध्यक्ष पद पर सुधीर गुलिया पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके थे। चुनाव के दौरान पूर्व प्रधान आशुतोष सरोहा, कमल शर्मा, प्रवीण कुमार, गौरव शर्मा, अजय वशिष्ठ, नवीन पाराशर और किरण समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

राई में राजेश कौशिक की एकतरफा जीत, 46 में से 43 वोट मिले

राई बार एसोसिएशन के चुनाव में प्रधान पद पर राजेश कौशिक ने एकतरफा जीत दर्ज की। मतदाता सूची में 59 अधिवक्ताओं के नाम थे, जिनमें से 46 ने मतदान किया। राजेश कौशिक को 43 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी राजेश सरोहा को केवल तीन मत प्राप्त हुए। इस तरह राजेश कौशिक ने 40 वोट के अंतर से जीत दर्ज की।

बाकी छह पदों पर निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी:राई बार एसोसिएशन में उप प्रधान पद पर राज कुमार और ज्योति, सचिव पद पर अमित कुमार, संयुक्त सचिव पद पर विधि बंसल, कोषाध्यक्ष पद पर आकाश तथा पुस्तकालय प्रभारी पद पर सुमित का एकल नामांकन हुआ था। इसलिए इन सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।