सक्षमता परीक्षा का रिजल्ट जारी,14512 में से 4353 टीचर्स पास: सबसे खराब 9वीं-10वीं का परिणाम; पहली से चौथी एग्जाम में फेल शिक्षक शामिल हुए थे - Patna News
July 21, 2026
पटना1 घंटे पहले
कॉपी लिंक
BSEB ने मंगलवार को स्थानीय निकाय के शिक्षकों के लिए आयोजित 5वीं और अंतिम सक्षमता परीक्षा-2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें 14,512 में से 4,353 शिक्षक पास हुए हैं। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष एस एम त्यागराजन ने रिजल्ट की घोषणा की।
पास हुए कैंडिडेट्स में 1,870 पुरुष और 2,483 महिला शिक्षक शामिल हैं। यह परीक्षा क्लास 1–5, 6–8, 9–10 और 11–12 में कार्यरत शिक्षकों के लिए आयोजित की गई थी। शिक्षक अपना रिजल्ट Application Number की मदद से समिति की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
14,512 शिक्षकों ने दी परीक्षा, 4,353 हुए पास
समिति के अनुसार, यह परीक्षा 5 जून से 8 जून 2026 के बीच आयोजित हुई थी। इसमें 6,559 पुरुष और 7,953 महिला, यानी कुल 14,512 शिक्षक अभ्यर्थी शामिल हुए।
इनमें 1,870 पुरुष और 2,483 महिला शिक्षक सफल रहे। इस तरह कुल 4,353 शिक्षक परीक्षा में पास हुए। परीक्षा का कुल सफलता प्रतिशत 30 प्रतिशत रहा।
CBT मोड में हुई थी परीक्षा
सक्षमता परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से ली गई थी। इसमें 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे। प्रश्न पत्र तीन भागों में बंटा था। पहले भाग में भाषा के 30 प्रश्न, दूसरे भाग में सामान्य अध्ययन के 40 प्रश्न और तीसरे भाग में संबंधित विषय के 80 प्रश्न थे। परीक्षा के लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया गया था।
इन शिक्षकों को भी मिला मौका
इसमें ऐसे शिक्षक भी शामिल हुए, जो पहली, दूसरी, तीसरी और चौथी सक्षमता परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे या अनुत्तीर्ण हो गए थे। इसके अलावा ऐसे शिक्षक भी परीक्षा में बैठे, जिनका पहले आवेदन किसी कारण से एक्सेप्ट नहीं हो पाया था।
कैटेगरी वाइज तय थे पासिंग मार्क्स
समिति ने बताया कि सामान्य वर्ग के लिए 40 प्रतिशत, बीसी के लिए 36.5 प्रतिशत, ईबीसी के लिए 34 प्रतिशत, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला अभ्यर्थियों के लिए 32 प्रतिशत अंक पास होने के लिए निर्धारित थे।
अब होगी काउंसिलिंग
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह रिजल्ट फिलहाल प्रोविजनल है। परीक्षा में सफल शिक्षकों की आगे काउंसिलिंग कराई जाएगी।
इसकी तारीख और अन्य जानकारी शिक्षा विभाग की ओर से अलग से जारी की जाएगी। पांचों सक्षमता परीक्षाओं को मिलाकर अब तक 2,71,133 शिक्षक सफल घोषित किए जा चुके हैं।
.
खबरें और भी हैं...
LIVE
बारिश के कारण बगहा रेलवे ट्रैक पर पहुंची फिशिंग कैट: सुपौल में कोसी उफान पर, आज बिहार के 9 जिलों में भारी बारिश की संभावना1:09
कॉपी लिंक
शेयर
बिहार-मोबाइल से ऑनलाइन जुआ खेलने वालों की खैर नहीं: सदन से जुआ प्रतिषेध विधेयक पास; संस्थाओं पर भी होगा एक्शन; सजा का भी प्रावधान
1:58
कॉपी लिंक
शेयर
CM हाउस, स्कूलों और पासपोर्ट ऑफिस को उड़ाने की धमकी: लेटर में लिखा- संजय वर्मा को पटना में छिपाया है, खालिस्तान वाले उसे वहीं ढूंढकर मारेंगे
1:09
कॉपी लिंक
शेयर
बांकीपुर उपचुनाव-बीजेपी को क्यों सपोर्ट नहीं कर रहे लोकल नेता: नीरज सिन्हा के समर्थन में एक्टिव नहीं हैं स्टार प्रचारक, नितिन नवीन की समीक्षा की इनसाइड