world-news

थार पर लाल- नीली बत्ती लगाकर घूम रहा था युवक: रेवाड़ी पुलिस ने उतरवाई: ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 1438 वाहन चालकों के काटे चालान - Rewari News

August 3, 2026

रेवाड़ी2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ी लाल-नीली बत्ती लगी थार। - Dainik Bhaskar

ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ी लाल-नीली बत्ती लगी थार।

रेवाड़ी पुलिस ने स्पेशल अभियान के दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 1438 वाहन चालकों के चालान काटे। इस दौरान पुलिस ने नाईवाली चौक के पास लाल- नीली बत्ती लगी सफेद थार को पकड़ा। जिसकी बत्ती उतारने के बाद चालान काटकर उसे छोड़ दिया। एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि सड़क पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटने के साथ आपराधिक मुकदमा भी दर्ज किया जा सकता है।

उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया। ताकि खुद के साथ दूसरों की यात्रा को भी सुरक्षित बनाने में मदद मिल सके।

ड्रिंक एंड ड्राइव में फंसे 3 वाहन चालक

उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान तीन वाहन चालक नशे में ड्राइव करते मिले। जिनके खिलाफ ड्रिंक एंड ड्राइव नियमों के अनुसार कार्रवाई की गई। गाड़ी में तेज़ डीजे/प्रेशर हॉर्न बजाकर ध्वनि प्रदूषण करने के साथ-साथ लोगों में दहशत और असुविधा पैदा करते है। कई बार इस तरह की हरकतें सड़क दुर्घटनाओं का कारण भी बन जाती हैं।

सप्ताह के दौरान रेवाड़ी पुलिस ने गाड़ी में तेज़ डीजे/प्रेशर हॉर्न बजाकर ध्वनि प्रदूषण करने वाले व बुलेट पटाखा छोड़ कर हवा बाजी करने वाले एक वाहन चालक पर शिकंजा कसा है।

प्रेशर हॉर्न बजाकर न फैलाए दहशत

एसपी ने कहा कि प्रेशर हॉर्न बजाने से न केवल दुर्घटनाओं बढ़ती है, बल्कि दूसरे लोगों में दहशत भी फैलती है। इस सप्ताह के दौरान रेवाड़ी पुलिस ने गाड़ी में तेज़ डीजे/प्रेशर हॉर्न बजाकर ध्वनि प्रदूषण करने वाले व बुलेट पटाखा छोड़ कर हवा बाजी करने वाले एक वाहन चालक पर शिकंजा कसा जा रहा है। जिले में किसी को भी ट्रैफिक नियम तोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

मशीन लगाकर वाहन चालक की जांच करते पुलिसकर्मी।

मशीन लगाकर वाहन चालक की जांच करते पुलिसकर्मी।

.

खबरें और भी हैं...

  • ट्रैक्टरों के काफिले के साथ रेवाड़ी पहुंचे ग्रामीण: CTM को शिकायत देने से इनकार; मसानी बैराज के गंदे पानी से परेशान

    CTM को शिकायत देने से इनकार; मसानी बैराज के गंदे पानी से परेशान|रेवाड़ी,Rewari - Dainik Bhaskar1:14
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • रेवाड़ी में ट्रैक्टर- बाइक की टक्कर; 50 मीटर घसीटी: बीए 2nd ईयर के छात्र समेत 2 की मौत; फरवरी में हुई बहन की शादी

    बीए 2nd ईयर के छात्र समेत 2 की मौत; फरवरी में हुई बहन की शादी|रेवाड़ी,Rewari - Dainik Bhaskar0:32
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • छोटे सिलेंडर रिफिल की थ्योरी पर पुलिस को संदेह: रेवाड़ी पुलिस बोली- नहीं मिले सिलेडर; झुलसे चार में से 2 गंभीर

    रेवाड़ी पुलिस बोली- नहीं मिले सिलेडर; झुलसे चार में से 2 गंभीर|रेवाड़ी,Rewari - Dainik Bhaskar0:34
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • रेवाड़ी में सोते समय बुजुर्ग पर रॉड-डंडों से हमला: मारपीट कर कैश छीना; जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार

    0:19
    • कॉपी लिंक

    शेयर