फरीदाबाद में 14 करोड़ से विकास कार्य होंगे शुरू:केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर बोले- पूर्व की सरकारों ने NIT कोई काम नहीं किया
फरीदाबाद5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

फरीदाबाद वार्ड-10 में 14 करोड़ से विकास कार्य होंगे शुरू
फरीदाबाद के वार्ड नंबर-10 में करीब साढ़े 14 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों का केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने शिलान्यास किया। कार्यक्रम 27 फीट रोड, मनीताल, डबुआ कॉलोनी में हुआ। इस दौरान एनआईटी विधायक सतीश फागना और वार्ड पार्षद जय भगवान सिंह मौजूद रहे।
केंद्रीय मंत्री गुर्जर ने कहा कि पहले सरकारो में अंधा बाटे रेवडी और अपने-अपने को दे, ये काम पहले होता था। लेकिन अब बीजेपी की सरकार में सभी जगह समान रूप से काम किया जाता है। पहले नेता अपनी जेबे भरने का काम करते थे लेकिन अब नेता जमीन पर आकर लोगों का काम करते है।
नाले से लेकर सड़क तक होंगे काम
इन पैसों से आरसीसी नाले, आरसीसी रास्ते, सीवर और नई पेयजल पाइपलाइन बिछाने का काम होगा। इसके अलावा टाइल वाली गलियों, आरएमसी सड़कों और वार्ड पार्षद कार्यालय का निर्माण भी कराया जाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री कृष्णपाल गुर्जर।
2027 तक सीधे यमुना से आएगा पानी
कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि एनआईटी विधानसभा के सभी नौ वार्डों में विकास कार्य चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2027 तक सीधे यमुना से पाइपलाइन के जरिए एनआईटी विधानसभा में स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की योजना पर काम चल रहा है। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र में हाईटेंशन बिजली की तारों को भूमिगत करने का काम भी किया जाएगा।
गुर्जर ने कहा कि एनआईटी विधानसभा के किसी भी क्षेत्र को विकास से वंचित नहीं रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क, सीवर, पानी और नालियों जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर किया जा रहा है।
विधायक बोले- लोगों को मिलेगी सुविधा
विधायक सतीश फागना ने कहा कि वार्ड-10 में साढ़े 14 करोड़ रुपए के विकास कार्य शुरू होना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। इन कामों से लोगों को बेहतर सड़क, पानी, सीवर और जल निकासी की सुविधा मिलेगी।
.
खबरें और भी हैं...
मुंह के बल गिरा, 25 सेकेंड बाद मौत,VIDEO: फरीदाबाद में टोल बैरियर के पास तड़पता रहा कर्मचारी; परिवार बोला- कार ने टक्कर मारी थी
1:02- कॉपी लिंक
शेयर
फरीदाबाद के 51 गांवों में विकसित होंगे 40 नए सेक्टर: 11 हजार एकड़ जमीन पर होगा विस्तार; किसानों को मिलेंगे आवासीय और व्यावसायिक प्लॉट
0:29- कॉपी लिंक
शेयर
फरीदाबाद के ESI अस्पताल में ब्लड की कमी: हर महीने 1000-1200 यूनिट जरूरत; रोजाना लगाए जा रहे रक्तदान शिविर

- कॉपी लिंक
शेयर
फरीदाबाद में हनीट्रैप में ₹1 लाख लेती महिला गिरफ्तार: ₹2 लाख की डिमांड की; अंतरंग फोटो-वीडियो वायरल कर देती थी धमकी

- कॉपी लिंक
शेयर