world-news

सलूंबर में पूर्व सभापति पार्षद का चुनाव हारे: वार्ड 14 में लॉटरी से बीजेपी प्रत्याशी को मिली जीत, निर्दलीय-बाप पार्षद बने किंगमेकर - Salumber News

September 15, 2026

सलूम्बर नगर परिषद के चुनाव नतीजों ने शहर की सियासत में रोमांच बढ़ा दिया है। 25 वार्डों वाली नगर परिषद में भाजपा 12 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि कांग्रेस ने 11 वार्डों में जीत दर्ज की। वहीं भारत आदिवासी पार्टी (BAP) और निर्दलीय प्र

.

एक-एक सीट हुई निर्णायक

यानी 12 बनाम 11 के इस मुकाबले में अब एक-एक सीट निर्णायक हो गई है। BAP और निर्दलीय के खाते में गई सीटें अब केवल आंकड़े नहीं, बल्कि नगर परिषद की सत्ता की चाबी बन गई हैं। किस खेमे को किसका साथ मिलेगा, इसे लेकर सलूम्बर की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

वार्ड-8 में बड़ा उलटफेर, पूर्व सभापति हारे

सबसे चर्चित मुकाबलों में वार्ड नंबर 8 का परिणाम रहा। यहां भाजपा के कैलाश चन्द्र गांघी ने 253 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उन्होंने सलूम्बर नगर परिषद के पूर्व सभापति प्रधुमन कोडिया को 43 वोट से शिकस्त दी। कोडिया को 210 वोट मिले।

वार्ड 13 से बीजेपी के बागी निर्दलीय 13 वोटों से जीते

वार्ड 13 से निर्दलीय महेश गर्ग ने जीत हासिल की है। महेश गर्ग ने बीजेपी से टिकट की मांग की थी। जब टिकट नहीं मिली तो उन्होंने निर्दलीय फॉर्म जमा करा दिया। नतीजे आने पर महेश गर्ग 13 वोटों से चुनाव जीत गए।

टाई मुकाबले में लॉटरी से जीती बीजेपी

वार्ड नंबर 14 का मुकाबला चुनाव का सबसे रोमांचक परिणाम लेकर आया। यहां दोनों प्रत्याशियों को बराबर वोट मिले। मतों की बराबरी के बाद नियमानुसार गोटी (लॉटरी) से फैसला कराया गया। गोटी भाजपा के पक्ष में गिरी और सीट भाजपा के खाते में चली गई। इस एक फैसले ने भाजपा की सीटों की संख्या 11 से बढ़ाकर 12 कर दी। जिससे बोर्ड बनाने का पूरा समीकरण बदल गया।

वार्ड 25 में सबसे करीबी मुकाबला, 6 वोट से जीत

चुनाव में सबसे कम अंतर की जीत वार्ड नंबर 25 में देखने को मिली। यहां कांग्रेस की मीनाक्षी ने भाजपा की पूर्व पार्षद नीलम पटेल को महज 6 वोट से हराया।

इन वार्डों में भी कांटे का रहा मुकाबला

वार्डविजेता उम्मीदवारपार्टीजीत का अंतर (वोट)
वार्ड 18ज्योति जैनभाजपा10
वार्ड 22जयप्रकाश मेघवालभाजपा12
वार्ड 13महेश गर्गनिर्दलीय13
वार्ड 7नारायणकांग्रेस15

333 वोट से सबसे बड़ी जीत, 309 और 263 वोट के अंतर ने भी चौंकाया

कुछ वार्डों में जीत का अंतर महज कुछ वोट रहा, वहीं वार्ड नंबर 24 में कांग्रेस की रानी बानो ने शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 333 वोट से हराया। यह चुनाव की सबसे बड़ी जीतों में रही। वार्ड 17 में भाजपा के जहीर खान ने 309 वोट और वार्ड 21 में लव व्यास ने 263 वोट के बड़े अंतर से जीत हासिल की। महिला प्रत्याशियों ने भी छोड़ी मजबूत छाप

नगर परिषद चुनाव में महिलाओं की भागीदारी भी खास रही। कुल 19 महिला प्रत्याशियों ने चुनावी मैदान में दावेदारी की थी। पार्टीवार महिला प्रत्याशियों की दावेदारी में कांग्रेस की 9, भाजपा की 8, BAP की 1 और निर्दलीय की 1 महिला प्रत्याशी मैदान में थीं। नतीजों में कुल 10 महिला प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। उपलब्ध पार्टीवार अंतिम आंकड़ों के अनुसार कांग्रेस की 6, भाजपा की 3 और BAP की 1 महिला प्रत्याशी विजयी रही।

बाप और निर्दलीय बने किंगमेकर

25 सदस्यीय नगर परिषद में बहुमत का आंकड़ा 13 है। भाजपा ने 12 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा हासिल किया है, लेकिन पूर्ण बहुमत से अभी एक सीट दूर है। कांग्रेस के पास 11 पार्षद हैं। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के बीच केवल एक सीट का अंतर है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि BAP की एक और निर्दलीय की एक सीट अब सत्ता के समीकरण में निर्णायक हो गई है।

12 सीट लेकर सबसे बड़ी पार्टी भाजपा, लेकिन बहुमत से एक कदम दूर

पार्टी / दलजीती गई सीटेंबहुमत के लिए जरूरी सीटेंस्थिति
भाजपा (BJP)1213बहुमत से 1 सीट दूर
कांग्रेस (INC)1113बहुमत से 2 सीट दूर
BAP01किंगमेकर की भूमिका में
निर्दलीय (Ind)01किंगमेकर की भूमिका में
कुल सीटें25

यह खबर भी पढ़ें

सलूंबर में बाप-निर्दलीय के हाथ में सभापति पद की चाबी:बीजेपी को एक और कांग्रेस को 2 पार्षदों की जरूरत, वार्ड 14 में लॉटरी से निकला रिजल्ट