world-news

हिमाचल में पहाड़ बना काल! चलते-चलते टैक्सी पर टूटा मलबा, 13 लोगों की दर्दनाक मौत

July 24, 2026

Himachal Landslide Taxi Accident: हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में कडू नाला के पास बड़ा भूस्खलन हुआ, जिसमें कुल्लू से पांगी जा रही टैक्सी मलबे में दब गई। हादसे में 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

Himachal Landslide: हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति से शुक्रवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। उदयपुर–किलाड़ सड़क मार्ग पर कडू नाला के पास अचानक पहाड़ी दरक गई, जिससे कुल्लू से पांगी जा रही एक टैक्सी मलबे की चपेट में आ गई। इस दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया गया है।

सड़क खुलने के बाद निकली टैक्सी, कुछ ही देर में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार उदयपुर–किलाड़ सड़क मार्ग एक दिन पहले भूस्खलन के कारण बंद था। इसी वजह से टैक्सी में सवार यात्री तिंदी में रुके हुए थे। शुक्रवार को सड़क बहाल होने के बाद टैक्सी (एचपी-01एम-2210) पांगी के लिए रवाना हुई।

Scroll to load tweet…

हालांकि, कडू नाला के पास पहुंचते ही अचानक पहाड़ी का बड़ा हिस्सा भरभराकर सड़क पर आ गिरा। देखते ही देखते पूरी टैक्सी मलबे में दब गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि वाहन में सवार लोगों को संभलने का मौका भी नहीं मिला।

यह भी पढ़े: DJ भी था, घोड़ी भी थी... लेकिन बारात में नहीं थे रिश्तेदार! इंदौर का VIDEO वायरल

13 लोगों की मौत की पुष्टि, राहत अभियान जारी

पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति शिवानी मेहला ने हादसे में 13 लोगों की मौत की पुष्टि की है। सूचना मिलते ही तिंदी पुलिस, स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। मलबा हटाने और फंसे लोगों को निकालने का अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है।

बचाव दल ने अब तक एक घायल व्यक्ति को मलबे से सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया है। अन्य यात्रियों की तलाश जारी है और भारी मलबे को हटाने के लिए मशीनों की मदद ली जा रही है।

Scroll to load tweet…

प्रशासन की अपील, आधिकारिक जानकारी का करें इंतजार

प्रशासन का कहना है कि बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही घटना से जुड़ी सभी जानकारियां पूरी तरह स्पष्ट हो पाएंगी। फिलहाल प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों तक जल्द पहुंचने और राहत कार्य को तेजी से पूरा करने की है।

Scroll to load tweet…

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन की घटनाओं ने पहाड़ी इलाकों में यात्रा को बेहद जोखिम भरा बना दिया है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी लेकर ही सफर करने की अपील की है। यह हादसा एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में प्राकृतिक आपदाओं के बढ़ते खतरे की गंभीर तस्वीर सामने लाता है।

यह भी पढ़ें: 'गर्मी है पुलिस अंकल थोड़ा वाटर कैनन चला दो'...CJP की हड़ताल के बीच इंटरनेट पर छाया बिहारियों का स्वैग

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।