Russia Ukraine War: गुरुवार को यूक्रेन में रूसी हवाई हमलों में कम से कम 13 लोग मारे गए, जिनमें कीव में एक व्यक्ति भी शामिल है. ये हमले पश्चिमी शहर लविव तक फैले हुए थे. वहीं पोलैंड ने लड़ाकू विमानों को तैनात कर दिया.
Russia Ukraine War: गुरुवार को यूक्रेन में रूसी हवाई हमलों में कम से कम 13 लोग मारे गए, जिनमें कीव में एक व्यक्ति भी शामिल है. ये हमले पश्चिमी शहर लविव तक फैले हुए थे. वहीं पोलैंड ने लड़ाकू विमानों को तैनात कर दिया.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/30/russia-ukraine-war-3-2026-07-30-10-49-47.jpg)
Russia Ukraine War
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध तेज हो गया है. गुरुवार को यूक्रेन में रूसी हवाई हमलों में कम से कम 13 लोग मारे गए, जिनमें कीव में एक व्यक्ति भी शामिल है. ये हमले पश्चिमी शहर लविव तक फैले हुए थे, जिसके चलते पड़ोसी देश पोलैंड को अपने हवाई क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए लड़ाकू विमानों को तैनात करना पड़ा.
बता दें कि ये हमले ऐसे समय हुए, जब यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की अमेरिका की यात्रा से लौट रहे थे. अमेरिका दौरे के बाद जेलेंस्की ने दावा किया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को पैट्रियट एयर डिफेंस मिसाइलों के लिए लाइसेंस देने पर सहमति जताई है.
Kyiv: New footage has been published from the market engulfed in flames after Russia’s air attack. pic.twitter.com/HrepusHhU0
— EMPR.media (@EuromaidanPR) July 30, 2026
हवाई हमले का अलर्ट जारी
रूसी हमलों के खतरे को देखते हुए यूक्रेन के ज्यादातर इलाकों में हवाई हमले का अलर्ट जारी कर दिया गया. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, राजधानी कीव में कई धमाकों की आवाजें सुनाई दीं. वहीं, कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने बताया कि हमलों की वजह से शहर के कुछ गैर-रिहायशी इलाकों में आग लग गई.
यह भी पढ़ें: युद्ध में ईरान को बड़ा नुकसान, एक रात में 4 सैनिकों और 20 सलाहकारों की मौत
मृतकों में बच्चे भी शामिल
राजधानी में हुए हमलों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए. वहीं, निप्रोपेत्रोव्स्क और पोल्टावा क्षेत्रों में दो बच्चों समेत छह लोगों की जान चली गई. यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के गृहनगर क्रिवी रिह में भी रूस ने बड़ा हमला किया. इस हमले में 5 और 12 साल की दो बच्चियों समेत 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हुए। शहर की रक्षा परिषद के प्रमुख ओलेक्सांद्र विल्कुल ने बताया कि यह हमला रूस की इस्कंदर-एम बैलिस्टिक मिसाइल से किया गया था.
जेलेंस्की ने पहले ही दी थी चेतावनी
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें