नई दिल्ली: ITBP Recruitment 2026: अगर आप सरकारी नौकरी के साथ देश सेवा करना चाहते हैं तो भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की हेड कांस्टेबल भर्ती आपके लिए आज अंतिम अवसर है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 सितंबर 2026 से शुरू हुई थी और 27 अक्टूबर 2026 को समाप्त हो रही है। इच्छुक उम्मीदवारों को अंतिम तारीख से पहले आवेदन करना होगा। आवेदन आधिकारिक भर्ती पोर्टल recruitment.itbpolice.nic.in के माध्यम से कर सकते हैं।
ITBP में हेड कांस्टेबल के कितने पद खाली हैं?
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 37 पद भरे जाएंगे। इनमें हेड कांस्टेबल के 16 पद और हेड कांस्टेबल मोटर मैकेनिक के 21 पद शामिल हैं। हेड कांस्टेबल के 16 पदों में सामान्य वर्ग के 4, ओबीसी के 9, ईडब्ल्यूएस के 1 और अन्य श्रेणियों के 2 पद हैं। वहीं, मोटर मैकेनिक के 21 पदों में सामान्य वर्ग के 7, ओबीसी के 7, एससी के 3 और अन्य श्रेणियों के 4 पद शामिल हैं।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा क्या है?
ITBP हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र और तीन साल का अनुभव भी आवश्यक है। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 27 अक्टूबर 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
कितनी मिलेगी सैलरी और क्या सुविधाएं मिलेंगी?
ITBP में चयनित हेड कांस्टेबल को सातवें वेतन आयोग के पे लेवल-4 के तहत वेतन दिया जाएगा। इसके अनुसार मासिक वेतन 25,500 रुपये से 81,100 रुपये तक हो सकता है। इसके अलावा कर्मचारियों को महंगाई भत्ता, मेडिकल सुविधाएं और नियमानुसार अन्य भत्ते भी मिल सकते हैं।
आवेदन शुल्क कितना देना होगा?
भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, एससी, एसटी और भूतपूर्व सैनिकों के लिए आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।
ITBP भर्ती का फॉर्म कैसे भरें?
आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://recruitment.itbpolice.nic.in पर जाएं। इसके बाद रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके अपना पंजीकरण पूरा करें। लॉगिन करने के बाद हेड कांस्टेबल भर्ती का आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज, फोटो तथा हस्ताक्षर अपलोड करें। निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म में दर्ज जानकारी ध्यान से जांचें और उसे सबमिट कर दें। अंत में कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रखें। आवेदन की आखिरी तारीख आज 27 अक्टूबर 2026 को है।
इन्हें भी पढ़ें:
- तिथियों का फेर, धनतेरस पर असमंजस! 6 या 7 नवंबर... क्या दो दिन है धनत्रयोदशी? जानें सही तारीख
- होटल में बिछ गईं 5 लोगों की लाशें, देखते ही देखते मची अफरातफरी, हत्याओं से दहला पूरा इलाका
- छत्तीसगढ़ में फिर ईडी की बड़ी कार्रवाई, ज्वेलरी कारोबारी के घर कर रही है दस्तवेजों की जांच, मचा हड़कंप