world-news

बिहार के वैशाली में दर्दनाक हादसा, गंगा नदी में नाव डूबने से 11 की मौत; 20 लोग थे सवार

October 13, 2026

Vaishali Boat Accident: बिहार के वैशाली जिले में नाव डूबने से बड़ा हादसा हो गया. राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद गांव के पास गंगा नदी में नाव पलटने से ग्यारह लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. नाव पर करीब 20 युवक और बच्चे सवार थे, जो भोज खाने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान बीच नदी में नाव अनियंत्रित होकर पलट गई और उस पर सवार लोग गहरे पानी में डूबने लगे. हादसे पर राज्य के सीएम सम्राट चौधरी ने दुख जताया है. वहीं मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है.

जानकारी के अनुसार, सोमवार को युवक और बच्चे एक ही नाव पर सवार होकर भोज में शामिल होने के लिए निकले थे. नाव नदी की धारा के बीच पहुंची, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया. इससे पहले कि नाव पर सवार लोग संभल पाते, नाव पलट गई. हादसे के बाद नाव पर सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई और कई लोग पानी में डूबने लगे. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी.

सूचना मिलने पर राघोपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जिले के वरीय अधिकारियों को घटना से अवगत कराया. हादसे की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने एसडीआरएफ की टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया.स्थानीय लोगों को जैसे ही नाव डूबने की जानकारी मिली, उन्होंने पुलिस को सूचना दी. हादसे में ग्यारह लोगों की मौत की जानकारी सामने आने के बाद गांव में मातम का माहौल बन गया. मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों में शोक व्याप्त है.

वैशाली के राघोपुर में नाव हादसे में मासूमों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ​ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें एवं परिजनों को यह भारी दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ​राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता (अनुग्रह राशि) दी जाएगी। प्रशासन को राहत-बचाव कार्य तेजी से पूरा करने और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए हैं। ​ॐ शांति! 🙏

— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) October 13, 2026

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही राघोपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और जिले के वरीय अधिकारियों को हादसे की जानकारी दी. घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने बचाव और राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए. प्रशासन की ओर से राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया, ताकि नदी में डूबे लोगों की तलाश और राहत कार्य में मदद मिल सके. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुटने लगी.

हादसे के कारणों की जांच

नाव पलटने के कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा. यह भी स्पष्ट होना बाकी है कि नाव पर सवार सभी लोगों की संख्या कितनी थी और हादसे के बाद कितने लोगों को सुरक्षित निकाला गया. नाव की क्षमता, उस पर सवार लोगों की संख्या और सुरक्षा संबंधी इंतजामों की भी जांच की जा सकती है. फिलहाल, हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.

संजीत कुमार

संजीत कुमार

पढ़ने और फुटबॉल खेलने का शौक. प्रभात खबर, ETV बिहार-झारखंड में काम करने का अनुभव.

Read More

google button