world-news

अरुंधति ने 102 डिग्री बुखार में फाइट लड़ी: बोलीं- अब ओलिंपिक है अगला लक्ष्य, कॉमनवेल्थ में बॉक्सिंग में गोल्ड जीतने वाली राजस्थान की पहली खिलाड़ी बनीं - Kota News

August 2, 2026

कोटा3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में कोटा की बेटी अरुंधति चौधरी ने बॉक्सिंग के 70 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में गोल्ड मेडल जीत लिया है। अरुंधति ने शानदार खेल दिखाते हुए तीनों राउंड में इंग्लैंड की खिलाड़ी को हराया। अरुंधति कॉमनवेल्थ में बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली राजस्थान की पहली खिलाड़ी हैं।

जीत के बाद अरुंधति ने कहा- मुझे बहुत बड़ी राहत महसूस हो रही है। लंबे समय से मेरा सिर्फ एक ही लक्ष्य था कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर मेरे भार वर्ग के लिए देश का राष्ट्रगान बजे। पोडियम पर खड़े होकर राष्ट्रगान सुनना मेरे लिए बेहद भावुक कर देने वाला अनुभव था।

गोल्ड मेडल मिलने के बाद भावुक हुई अरुंधति चौधरी।

गोल्ड मेडल मिलने के बाद भावुक हुई अरुंधति चौधरी।

उन्होंने कहा- अब मेरा अगला लक्ष्य इसी लय (मोमेंटम) को ओलिंपिक तक ले जाना है। जय बजरंगबली बोलकर ताकत आती थी। वेट कम करने के चक्कर में बहुत दिनों से ज्यादा खाना नहीं खाया। अब जाकर घर का खाना खाऊंगी।

अरुंधति की जीत के बाद चाचा दिनेश चौधरी, बहन और छोटे भाई सहित पूरा परिवार खुशी से झूम उठा।

अरुंधति की बहन डॉक्टर चारू ने बताया- अरुंधति को 102 डिग्री बुखार था। उसने दवा लेकर मैच खेला और गोल्ड मेडल जीता।

कॉमनवेल्थ गेम्स में राजस्थान में पहली महिला बॉक्सर ने जीता गोल्ड मेडल।

कॉमनवेल्थ गेम्स में राजस्थान में पहली महिला बॉक्सर ने जीता गोल्ड मेडल।

बास्केटबॉल की कप्तान से मुक्केबाजी की रिंग तक

पिता सुरेश चौधरी ने बताया- अरुंधति बचपन से ही पढ़ाई में होशियार थी। स्पोर्ट्स में बेहद रुचि रखती थी। अरुंधति स्प्रिंग डेल स्कूल में छठवीं क्लास में पढ़ती थी। उस समय बास्केटबॉल टीम की कैप्टन थी। उनकी कप्तानी में स्कूल की टीम ने जिला और राज्य स्तरीय स्कूली गेम्स में टीम ने हिस्सा लिया। जब उसने व्यक्तिगत खेल चुनने की इच्छा जताई, मेरी सलाह पर उसने बॉक्सिंग को चुना। मुझसे कहा- बॉक्सिंग का कोच ला दो। उस समय कोटा में बॉक्सिंग का कोई माहौल या कोच नहीं था।

नहीं मिला कोच, यू-ट्यूब बना सहारा

कोटा, जयपुर और भोपाल तक कोच की तलाश करने के बाद भी जब कोई बॉक्सिंग कोच नहीं मिला, तो स्थानीय ताइक्वांडो कोच अशोक गौतम से संपर्क किया। कोच साहब ने भी हार नहीं मानी और यू-ट्यूब पर बॉक्सिंग की तकनीकें देख-देखकर अरुंधति को ट्रेनिंग देना शुरू किया।

वीडियो कॉल पर अपने परिजनों से बात करती बॉक्सर अरुंधति

वीडियो कॉल पर अपने परिजनों से बात करती बॉक्सर अरुंधति

2017 में रोहतक में हुए पहले नेशनल टूर्नामेंट में अरुंधति ने हरियाणा की कड़क बॉक्सर को पहले ही राउंड में नॉकआउट कर दिया, जिसके बाद भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने उसे यूक्रेन ट्रेनिंग के लिए चुना।

.

खबरें और भी हैं...

  • 6 प्रमोटी आईपीएस अधिकारियों को मिली पोस्टिंग: RPS से बने थे IPS, संयुक्त शासन सचिव का आदेश, जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी

    RPS से बने थे IPS, संयुक्त शासन सचिव का आदेश, जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskar0:27
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • जयपुर में अवैध स्पा सेंटरों पर पुलिस की छापेमारी: मैनेजर समेत 30 गिरफ्तार, निगम को भेजा स्पा सील करने का पत्र

    मैनेजर समेत 30 गिरफ्तार, निगम को भेजा स्पा सील करने का पत्र|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskar0:43
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • राजस्थान की 'गोल्डन गर्ल' अरुंधति लड़कों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटती थी: बिना झिझके बॉक्सिंग चुनी, पिता ने बेटी के लिए खोला डेयरी फार्म; कॉमनवेल्थ में बनाया इतिहास

    बिना झिझके बॉक्सिंग चुनी, पिता ने बेटी के लिए खोला डेयरी फार्म; कॉमनवेल्थ में बनाया इतिहास|कोटा,Kota - Dainik Bhaskar1:29
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • कोटा- अरुंधति ने कॉमनवेल्थ में लगाया जीत का गोल्डन पंच: तेज बुखार में भी रिंग में उतरी, इंग्लैंड की बॉक्सर को तीनों राउंड में हराया

    1:23
    • कॉपी लिंक

    शेयर