sports

'आखिरी मैच में 100 बना दे यार', रोहित शर्मा के लिए आकाश चोपड़ा का भावुक मैसेज

July 17, 2026

Aakash Chopra on Rohit Sharma Retirement: भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने रोहित शर्मा की रिटायरमेंट की अफवाहों पर बड़ा और भावुक बयान दिया है.

Written By : नीरज शर्मा |  Updated at : 17 Jul 2026 05:30 PM (IST)

Preferred Sources

aakash chopra says please rohit sharma score hundred in last match lords vs england amid retirement speculations 'आखिरी मैच में 100 बना दे यार...', रोहित शर्मा के लिए आकाश चोपड़ा का भावुक मैसेज; कह दी इमोशनल बात

रोहित शर्मा प्लीज आखिरी मैच में 100 बना दे यार

Source : सोशल मीडिया

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का संन्यास चर्चा में बना हुआ है. रोहित पहले ही टी20 और टेस्ट फॉर्मेट को अलविदा कह चुके हैं और अब अटकलें हैं कि 19 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के बाद 'हिटमैन' वनडे फॉर्मेट को भी अलविदा कह देंगे. इस बीच पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने रोहित के संन्यास की अटकलों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में रोहित शर्मा ने 47 गेंद में 26 रन बनाए थे और उनका स्ट्राइक रेट 55.32 का रहा. आकाश चोपड़ा ने इसी बात पर गौर फरमाया कि रोहित इतना धीमा कभी नहीं खेले हैं और कप्तानी छिनने के बाद उनका खेलने का तरीका बदला है. पहले वनडे में भी रोहित सिर्फ 52.32 के स्ट्राइक रेट से खेले थे.

आकाश चोपड़ा ने कहा, "रोहित ने अपनी बैटिंग का तरीका बदला है. एक समय था जब वो पावरप्ले ओवरों में पचासा ठोक दिया करते थे, लेकिन दूसरे वनडे में वो 18वें ओवर में आउट हुए और सिर्फ 26 रन बनाकर आउट हुए. हमने उन्हें इस तरह से खेलते हुए पहले कभी नहीं देखा है."

प्लीज 100 बना दे यार

आकाश चोपड़ा ने कहा कि कप्तानी जाने के बाद रोहित शर्मा का खेलने का तरीका बदला है, लेकिन सवाल यह है कि क्या उन्हें थोड़ा और समय दिया जा सकता था. क्या सेलेक्टर्स को सोचना चाहिए था कि अभी तो वर्ल्ड कप में डेढ़ साल है, रोहित को और मौके देते हैं. उन्होंने कहा कि अभी डेढ़ साल है और टीम मैनेजमेंट थोड़ा और इंतजार कर सकता था.

आकाश ने आगे कहा, "अगर ये रोहित शर्मा का आखिरी मैच है, तो मैं सिर्फ इतना कहूंगा, 'आखिरी मैच में 100 बना दे यार. लॉर्ड्स में मैच है और एकदम लॉर्ड की तरह खेल जा. जिस तरह आपने वनडे क्रिकेट को रूल किया है, ठीक वैसे ही इस फॉर्मेट को अलविदा कह कर जाओ."

यह भी पढ़ें:

'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा

Rohit Sharma Record at Lord's: रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स पर खेले हैं 5 इंटरनेशनल मैच, जानिए कैसा है 'हिटमैन' का रिकॉर्ड

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.

Read More

Published at : 17 Jul 2026 05:29 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola