entertainment

10 साल में करीना कपूर ने दी 3 FLOP, 8 में से 5 फिल्में चलीं, 'दायरा' का क्या होगा?

September 21, 2026

10 साल में करीना कपूर ने दी 3 FLOP, 8 में से 5 फिल्में चलीं, ‘दायरा’ का क्या होगा?

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर

Kareena Kapoor Hit And Flop Movies: बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर की गिनती टॉप एक्ट्रेसेस में होती है. साल 2000 में जेपी दत्ता के डायरेक्शन में आई फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से उन्होंने अपना करियर शुरू किया था. उसके बाद से वो अब तक 60 से ज्यादा फिल्मों का हिस्सा रहीं. वो जब कभी भी किसी फिल्म में नजर आती हैं, तो अपनी कमाल की एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लेती हैं. यही वजह है कि उन्होंने हिंदी सिनेमा को कई हिट फिल्में दी हैं.

अगर बात पिछले 10 सालों (2016-2026) की भी करें, तो करीना की ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल हुई हैं. आज यानी 21 सितंबर को करीना का 46वां जन्मदिन है. इस मौके पर चलिए नजर डालते हैं उनके पिछले 10 सालों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड पर.

‘दायरा’ में दिखीं करीना कपूर

करीना कपूर इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘दायरा’ को लेकर चर्चा में चल रही हैं. ये क्राइम थ्रिलर फिल्म 18 सितंबर को ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. यानी इसकी रिलीज को सिर्फ 3 दिन ही हुए हैं. ऐसे में करीना के पिछले 10 सालों के रिपोर्ट कार्ड में इस फिल्म को शामिल करना जल्दबाजी होगी. इसके अलावा करीना साल 2016 से अब तक बड़े पर्दे पर 8 फिल्मों में नजर आईं. खास बात ये रही कि 8 में से उनकी सिर्फ 3 फिल्में फ्लॉप हुईं. बाकी 5 में एवरेज, सेमी हिट और हिट शामिल है. पिछले 10 सालों में करीना कपूर किन-किन फिल्मों में दिखीं, उन फिल्मों की लिस्ट और उनका वर्डिक्ट आप नीचे देख सकते हैं.

पिछले 10 सालों में इन फिल्मों में दिखीं करीना कपूर

  • सिंघम अगेन (2024)- एवरेज
  • द बकिंघम मर्डर्स (2024)- फ्लॉप
  • क्रू (2024)- हिट
  • लाल सिंह चड्ढा (2022)- फ्लॉप
  • अंग्रेजी मीडियम (2020)- फ्लॉप
  • गुड न्यूज (2019)- सुपरहिट
  • वीरे दी वेडिंग (2018)- हिट
  • की एंड का (2016)- सेमी हिट

यानी पिछले 10 सालों में ‘दायरा’ के अलावा करीना जिन 8 फिल्मों में दिखीं, उनमें से 3 फिल्में फ्लॉप हुईं. वहीं 1 एवरेज, 1 सेमी हिट, 2 हिट और 1 फिल्म को सुपरहिट का टैग मिला.

ये भी पढ़ें-

पैपराजी को सुधार कर ही मानेंगे सलमान खान? बैक शॉट पर भड़के, लड़कियों से बोले- घूम के चमाट मारो

नोरा फतेही ने किस शर्त पर बिग बॉस के लिए हां कहा था, एक्ट्रेस ने सालों बाद किया खुलासा

‘दायरा’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल

करीना ने पिछले 10 सालों में भले ही फ्लॉप से ज्यादा सफल फिल्में दी हैं, लेकिन उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘दायरा’ बॉक्स ऑफिस कुछ शानदार परफॉर्म नहीं कर पा रही है. इस फिल्म ने सिर्फ 1 करोड़ के साथ बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग की और दूसरे दिन भी सिर्फ 1.75 करोड़ का कलेक्शन हुआ. यानी 2 दिन में ये फिल्म सिर्फ 2.75 करोड़ रुपये ही कमा पाई. अब आगे देखना होगा कि कमाई में उछाल आता है या फिर फिल्म फ्लॉप हो जाती है.

इसराफिल

इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More

google button