world-news

पटना यूनिवर्सिटी के छात्र भूख हड़ताल पर बैठे: 10 सूत्री मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, कुलपति को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग - Patna News

September 7, 2026

पटना4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
छात्र भूख हड़ताल पर बैठे पटना यूनिवर्सिटी के छात्र। - Dainik Bhaskar

छात्र भूख हड़ताल पर बैठे पटना यूनिवर्सिटी के छात्र।

पटना यूनिवर्सिटी के छात्र आज से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। एलएलबी प्रवेश परीक्षा में पेपर लीक, पीजी में हुई व्यापक फीस वृद्धि, अब तक MFA की पढ़ाई शुरू नहीं होने सहित छात्रों की अन्य मांगों को लेकर AISF के छात्र आज से 10 सूत्री मांगों को लेकर भूख हड़ताल की। PU के सीनेट हॉल के बाहर सभी छात्र बैठे और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाएं। इससे पहले भी AISF ने विरोध मार्च निकाला था।

विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही

पटना विश्वविद्यालय के छात्र नेता बिट्टू भारद्वाज ने कहा कि पिछले दिनों पटना विश्वविद्यालय की एलएलबी प्रवेश परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्र से परीक्षा शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में प्रसारित होने लगा था। इसकी सूचना तत्काल कुलपति, डीन और परीक्षा नियंत्रक को दी गई। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रश्नपत्र बाहर आने की बात स्वीकार की, लेकिन परीक्षा रद्द कर निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से फिर परीक्षा आयोजित कराने से इनकार कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन्हें नजरअंदाज कर रहा है।

छात्र आज से 10 सूत्री मांगों को लेकर भूख हड़ताल कर रहे।

छात्र आज से 10 सूत्री मांगों को लेकर भूख हड़ताल कर रहे।

PU के तानाशाह भ्रष्ट कुलपति को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए

एआईएसएफ पटना जिला सचिव मीर सैफ अली ने कहा कि संगठन की दस सूत्री मांगों को लेकर आज से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की जा रही है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर शीघ्र समाधान करने की अपील की। साथ ही कहा कि यदि मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं की गई, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा और हमारी मांग है कि पटना विश्वविद्यालय के तानाशाह भ्रष्ट कुलपति को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए।

AISF की प्रमुख मांगें

एलएलबी प्रवेश परीक्षा में हुई प्रश्नपत्र लीक की घटना की निष्पक्ष जांच कर परीक्षा रद्द की जाए और फिर से परीक्षा आयोजित की जाए।

पीजी में हुई व्यापक फीस वृद्धि को अभिलंब वापस लिया जाए।

पटना विश्वविद्यालय में MFA की पढ़ाई अविलंब शुरू की जाए।

पटना विश्वविद्यालय सेंट्रल लाइब्रेरी को 24×7 शुरू किया जाए।

विश्वविद्यालय परिसर में लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।

छात्रों की अन्य शैक्षणिक और लोकतांत्रिक मांगों का शीघ्र समाधान किया जाए।

.

खबरें और भी हैं...

  • MLC नीरज को नहीं जिताऊंगा...बयान पर बाहुबली अनंत सिंह तलब: JDU ऑफिस में मीटिंग के बाद बाहुबली खामोश; नीरज बोले- वो मेरे सपोर्ट में हैं

    JDU ऑफिस में मीटिंग के बाद बाहुबली खामोश; नीरज बोले- वो मेरे सपोर्ट में हैं|पटना,Patna - Dainik Bhaskar0:57
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • फतुहा- बाढ़ के पानी में डूबा 18 वर्षीय युवक, मौत: पुनपुन नदी के तेज धार में बहा, पैतृक गांव लौटते समय हादसा; मुआवजे की मांग

    पुनपुन नदी के तेज धार में बहा, पैतृक गांव लौटते समय हादसा; मुआवजे की मांग|फतुहा,fatwah - Dainik Bhaskar0:39
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • औंटा के रामटोला में गंगा का पानी घरों में घुसा: 6 से ज्यादा घर डूबे, खाने-पीने का सामान हुआ खराब

    6 से ज्यादा घर डूबे, खाने-पीने का सामान हुआ खराब|हाथीदह(पटना),Hathidah(Patna) - Dainik Bhaskar1:30
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • मनेर दियारा में बाढ़ से मकान ढहा, 6 लोग दबे: PHC में इलाज कराया, राशन लेने निकला व्यक्ति गहरे पानी में डूबा; तलाश जारी

    0:37
    • कॉपी लिंक

    शेयर