world-news

आजमगढ़ में भूमाफिया की 10 करोड़ से अधिक संपत्ति कुर्क: जेल में बंद गैंगस्टर के घर पिटवाई गई डुगडुगी, 2012 से अपराध की कमाई से बना रहा था संपत्ति - Azamgarh News

July 12, 2026

आजमगढ़ जिले की शहर कोतवाली पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम ने गैंगस्टर भू माफिया कृष्ण चंद्र राय उर्फ केसी राय की फर्जी खतौनी छल कपट कूट रचना से अर्जित अवैध धन से ग्राम कोडर अजमतपुर में वर्ष 2012 से भूमि क्रय करके एक बड़ी इमारत का निर्माण कराया गया था

.

आजमगढ़ में भूमाफिया की 10 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क, बजवाई गई डुगडुगी।

आजमगढ़ में भूमाफिया की 10 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क, बजवाई गई डुगडुगी।

पुलिस की विवेचना के दौरान यह बात सामने आई कि आरोपी अपनी बिल्डिंग में अपराधी और गैंग के सदस्यों के जमावड़े तथा विभिन्न आपराधिक गतिविधियों की योजना बनाने का प्रमुख केंद्र बनाया था बिल्डिंग के निर्माण और मरम्मत पर किया गया। बिल्डिंग का निर्माण अपराध से अर्जित धन से किया गय। राजस्व विभाग द्वारा भूमिका चिन्नांकन और मूल्यांकन तथा लोक निर्माण विभाग द्वारा तकनीकी मूल्यांकन कराए जाने पर बिल्डिंग की अनुमानित कीमत 10 करोड रुपए आंकी गई। विवेचक निरीक्षक रफी आलम।द्वारा की गई प्रभावी और तथ्यपरक विवेचना तथा प्रभारी पैरवी के आधार पर न्यायालय ने यह माना कि अभियुक्त ने अपराध से अर्जित अवैध धन के बल पर ठगी का साम्राज्य खड़ा किया तथा उसका लगातार विस्तार करता रहा।

आजमगढ़ में भूमाफिया की 10 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क।

आजमगढ़ में भूमाफिया की 10 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क।

न्यायालय के आदेश के अनुसार अभियुक्त के पास भवन निर्माण अथवा भवन निर्माण हेतु लिए गए ऋण की किश्तों के भुगतान के लिए कोई वैध आय का स्रोत उपलब्ध नहीं पाया गया। अभियुक्त वर्ष 2012 से अपराध से अर्जित धन के बल पर आसपास की भूमि खरीदता एवं कब्जे में लेकर लगातार अपने अवैध साम्राज्य का विस्तार करता रहा। वर्तमान में यह सम्पूर्ण अपराध साम्राज्य लगभग 5 गाटा संख्या में फैला हुआ है। उक्त तथ्यों के आधार पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सत्यबीर सिंह द्वारा धारा 107 बीएनएसएस के अंतर्गत उक्त सम्पत्ति को कुर्क किए जाने का आदेश पारित किया गया तथा तहसीलदार को सम्पत्ति का प्रशासक नियुक्त किया गया।

आजमगढ़ में भूमाफिया की 10करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क।

आजमगढ़ में भूमाफिया की 10करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क।

अंबेडकर नगर जेल में बंद है गैंगस्टर इस बारे में क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी ने बताया कि जिले के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार के निर्देश पर जिले में अपराधियों के विरुद्ध अभियान चल रहा है। इसी अभियान के तहत गैंगस्टर और भू माफिया केसी राय के घर की कुर्की की कार्रवाई की गई है। गैंगस्टर को आजमगढ़ जेल से अंबेडकर नगर जेल ट्रांसफर कर दिया गया है। आरोपी पर 16 गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इस कुर्की अभियान में क्षेत्राधिकार शुभम तोदी, कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पाण्डेय, विवेचक इंस्पेक्टर रफी आलम सहित बड़ी संख्या में पुलिस और राजस्व की टीम शामिल रही।