sports

1 मिनट में टिकट रजिस्ट्रेशन फुल! IND vs WI मैच को लेकर दिखा जबरदस्त क्रेज

September 23, 2026

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम भारत दौरे पर 3 मैचों की वनडे और 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. एक टी20 इंदौर के होल्कर स्टेडियम स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां छात्र रियायती टिकटों का पंजीकरण मिनटों में हो गया.

Written By : शिवम |  Updated at : 23 Sep 2026 01:31 PM (IST)

Preferred Sources

india vs west indies match online tickets craze holkar stadium indore 1 मिनट में टिकट रजिस्ट्रेशन फुल! IND vs WI मैच को लेकर दिखा जबरदस्त क्रेज

India vs West Indies Cricket

Source : एक्स

भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि इसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलते हुए नजर आएंगे. 3 मैचों की ओडीआई सीरीज के बाद दोनों देशों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज भी होगी, जिसका एक मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में होगा. इस मुकाबले के लिए छात्र रियायती टिकटों की बुकिंग जैसे ही शुरू हुई, रिपोर्ट के मुताबिक करीब 1 से 2 मिनट में ही 1200 पंजीकरण पूरे हो गए. अब छात्रों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा, जिसके बाद उन्हें टिकट दिए जाएंगे.

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज का तीसरा मैच होगा, जो 11 अक्टूबर को शाम 7 बजे से शुरू होगा. इस मैच को लेकर यहां तैयारी की जा रही है, जिसके तहत चेक्स पैटर्न को उभारा जा रहा है. भारत ने इस ग्राउंड पर कुल 4 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें से 3 जीते हैं और सिर्फ 1 हारा है. 

25 सितंबर से सामान्य टिकेटों की बिक्री

11 अक्टूबर को इंदौर में होने वाले भारत बनाम वेस्टइंडीज तीसरे टी20 की जनरल केटेगरी के टिकट की ऑनलाइन बिक्री 25 सितंबर सुबह 6 बजे से शुरू होगी. यहां फैंस का हमेशा से ही उत्साह देखने को मिलता है, इसलिए उम्मीद है कि जनरल केटेगरी के जितने भी टिकट्स ऑनलाइन के लिए उपलब्ध होंगे वो कम समय में पूरे हो सकते हैं.

इस मुकाबले के लिए होल्कर स्टेडियम की सबसे कम कीमत की टिकट 1 हजार रुपये की तय की गई है. अन्य टिकेटों की दरों का एलान अभी होना बाकी है, उम्मीद है कि मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन इसे जल्द करेगा.

पहले 3 मैचों की वनडे सीरीज

टी20 से पहले भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, इसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर फैंस में उत्साहित हैं. पहला वनडे 27 सितंबर को, दूसरा 30 सितंबर और तीसरा वनडे 3 अक्टूबर को होगा.

टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्रेज है, हालांकि दिल्ली में हुई पिछली टी20 सीरीज के तीनों मैच में वैभव बेंच पर रहे थे. लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्हें प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है.

यह भी पढ़ें- मनु भाकर मेडल से चूकीं, एशियन गेम्स फाइनल में किया निराश

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.

Read More

Published at : 23 Sep 2026 11:09 AM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola