world-news

कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर युवक से ठगी: ओटीपी लेकर पीड़ित के नाम पर लिया 1.56 लाख का लोन - Alwar News

August 7, 2026

अलवर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
साइबर ठगी। - Dainik Bhaskar

साइबर ठगी।

कस्टमर केयर का नंबर यूट्यूब से तलाशना एक युवक को भारी पड़ गया। ठग ने कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर युवक से ओटीपी पूछा। इसके नाम उसके नाम से एक लाख 56 हजार 861 रुपए का लोन ले लिया।

युवक के खाते में आए पैसे को यह कहते हुए वापस ट्रांसफर करवा लिए कि गलती से रुपए उसके खाते में चले गए है।

पीड़ित युवक दिल्ली का रहने वाला है। राजस्थान में मामला होने के कारण उसने ATS-SOG जयपुर में शिकायत दी। वहां से जीरो नंबर एफआईआर दर्ज कर मामला अलवर के उद्योग नगर थाने भेजा गया। अब अलवर की उद्योग नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर ठगों की तलाश और लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है।

युवक ने एप के जरिए लिया लोन

उद्योग नगर थाना एसएचओ रामेश्वरलाल ने बताया- दिल्ली के नॉर्थ वेस्ट निवासी आशीष कुमार राय ने एक एप के जरिए लोन ले रखा था। इस बार उसने गलती से लोन की किश्त के रुपए दो बार जमा कर दी।

एक किश्त की राशि वापस लेने के लिए उसने यूट्यूब पर कस्टमर केयर नंबर तलाशा। वहां मिले एक नंबर पर संपर्क करने पर ठग ने खुद को कस्टमर केयर कर्मचारी बताया और एक किश्त वापस करने की बात कही। इसी दौरान ठग ने मोबाइल पर आए एक ओटीपी को युवक से पूछ लिया।

ओटीपी मिलने के बाद ठग ने फिन फाइनेंस लोन ऐप के जरिए युवक के नाम पर 1,56,861 रुपए का एक और लोन करवा लिया। लोन की राशि आशीष के बैंक खाते में आने के बाद ठग ने फोन कर कहा कि गलती से उसके खाते में ज्यादा पैसे चले गए हैं, वह रुपए वापस भेज दे। ठग की बातों में आकर युवक ने पूरी रकम वापस भेज दी। कुछ दिन बाद उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला।

पीड़ित ने जब ठग से संपर्क किया तो आरोपी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस में मामला दर्ज करवाया।

.

खबरें और भी हैं...

  • LIVE

    सिलीसेढ़ में 6 इंच पानी की आवक,सुबह से रिमझिम बारिश: आज से आंधी के साथ बारिश का अलर्ट; बादल छाने से मौसम सुहावना

    आज से आंधी के साथ बारिश का अलर्ट; बादल छाने से मौसम सुहावना|अलवर,Alwar - Dainik Bhaskar0:45
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पत्नी से बात के शक में किशोर-का गला रेता था: 8 साल पहले मरा हुआ समझ भाग गया था आरोपी; अब 10 साल की मिली सजा

    8 साल पहले मरा हुआ समझ भाग गया था आरोपी; अब 10 साल की मिली सजा|अलवर,Alwar - Dainik Bhaskar0:49
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • 16 अगस्त को अलवर आएंगे अमित शाह: वन मंत्री ने ली बैठक; कहा-निगम चुनाव का बिगुल बजा, सभी वार्डों में खिलेगा कमल

    वन मंत्री ने ली बैठक; कहा-निगम चुनाव का बिगुल बजा, सभी वार्डों में खिलेगा कमल|अलवर,Alwar - Dainik Bhaskar0:34
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • अलवर में जेलकर्मियों से मारपीट करने वाला बदमाश गिरफ्तार: भाजपा नेता यासीन खान के मर्डर का भी आरोपी; अजमेर जेल से लेकर आई पुलिस

    0:27
    • कॉपी लिंक

    शेयर