
रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को छत्तीसगढ़ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रदेशभर में नागरिकों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए 1.50 करोड़ से अधिक दीये प्रज्वलित किए। गांवों से लेकर शहरों तक अलग-अलग स्थानों पर दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन, सेवा भावना और राष्ट्र निर्माण के प्रति जनभावनाएं व्यक्त की गईं।
Birth-Death Registration Rule: 1 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम, अब जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए काटना होगा कोर्ट का चक्कर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना जीवन राष्ट्र और जनसेवा के लिए समर्पित किया है। उनके नेतृत्व में देश ने विकास, जनकल्याण और राष्ट्रीय स्वाभिमान के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 140 करोड़ देशवासियों की सेवा के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं और उनके नेतृत्व में भारत विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।
महिलाओं से लेकर युवाओं तक ने लिया हिस्सा
‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम में समाज के अलग-अलग वर्गों की भागीदारी रही। महिलाओं, युवाओं, किसानों, श्रमिकों, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दीं। कई स्थानों पर दीपों से आकर्षक आकृतियां और संदेश भी तैयार किए गए।
प्रदेशभर में दिखा उत्साह
छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में मंदिरों, चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख मैदानों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। बड़ी संख्या में लोग इन आयोजनों में शामिल हुए और दीप प्रज्वलित किए। कार्यक्रमों के जरिए सेवा, सहयोग और सकारात्मक बदलाव के संकल्प का संदेश भी दिया गया।
छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को बड़ी सौगात! ई-रिक्शा खरीदने पर अब मिलेगा 1 लाख रुपये का अनुदान; बनेंगे जन सुविधा केंद्र
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान
‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न जनसेवा और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य सेवा और सुशासन की भावना को आम लोगों तक पहुंचाना और समाज के विभिन्न वर्गों को जनकल्याणकारी गतिविधियों से जोड़ना है।
प्रदेशभर में एक साथ प्रज्वलित हुए 1.50 करोड़ से अधिक ‘आशीर्वाद के दीये’ इस आयोजन में व्यापक जनभागीदारी का प्रतीक बने। हजारों स्थानों पर हुए दीप प्रज्वलन कार्यक्रमों के जरिए सेवा और संकल्प का संदेश लोगों तक पहुंचाया गया।
news desk
सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।