world-news

कोटा दशहरा मेले का 1 करोड़ का बीमा: कल होगा रावण दहन, फेमस सिंगर मीका सिंह-जसबीर जस्सी देंगे प्रस्तुति ; जानें कहां होगी पार्किंग - Kota News

October 19, 2026

कोटा13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सांस्कृतिक धरोहर और लोक परंपराओं का प्रतीक कोटा का 133वां ऐतिहासिक राष्ट्रीय दशहरा मेला भव्यता के साथ आयोजित किया जा रहा है। दशहरा मेले में रावण दहन को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। मेले का 1 करोड़ रुपए का बीमा कराया गया है। आयोजन में सिंगर मीका सिंह और जसबीर जस्सी भी प्रस्तुति देंगे।

रावण दहन के दिन मेले में पहुंचने वाले लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। मेले में जाने से पहले जान लें कि वाहन कहां पार्क कर सकेंगे।

सोमवार को महापौर अनुसुईया गोस्वामी और नगर निगम आयुक्त ओपी मेहरा ने मेले की आधिकारिक रूपरेखा, सांस्कृतिक संध्याओं और सुरक्षा इंतज़ामों की जानकारी दी। मेले में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए हुए है।

मेले के तहत होने वाले सभी कार्यक्रम तय कर दिए गए हैं और कलाकारों के नाम भी फाइनल कर दिए गए है। इस साल भी मेले का बीमा करवाया गया है। इससे मेले के दौरान कोई भी घटना होने पर प्रभावितों को मुआवजा दिया जाएगा। झूला संचालकों से भी अलग से बीमा करवाया गया है। राजस्थान पुलिस की विशेष ड्रोन यूनिट भी ऊंचाई से मेले में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखेगी।

महापौर अनुसुईया गोस्वामी और नगर निगम आयुक्त ओपी मेहरा ने मेले की आधिकारिक रूपरेखा, सांस्कृतिक संध्याओं और सुरक्षा इंतज़ामों की जानकारी दी।

महापौर अनुसुईया गोस्वामी और नगर निगम आयुक्त ओपी मेहरा ने मेले की आधिकारिक रूपरेखा, सांस्कृतिक संध्याओं और सुरक्षा इंतज़ामों की जानकारी दी।

बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स बिखेरेंगे जलवा

महापौर अनुसुईया गोस्वामी ने बताया कि विजयश्री रंगमंच पर कार्यक्रमों का सिलसिला 22 अक्टूबर से शुरू होगा।

  • 22 अक्टूबर को सिंधी कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक रॉकस्टार नील प्रस्तुति देंगे।
  • 23 अक्टूबर को पर्यटन विभाग का कार्यक्रम होगा।
  • 24 अक्टूबर को एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक कलाकार सुरेश वाडकऱ देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां देंगे।
  • 25 अक्टूबर को तृप्ति शाक्य की भजन संध्या का आयोजन होगा।
  • 26 अक्टूबर को कोटा के लाइक माइन्डेड ग्रुप द्वारा एक शाम पुराने गीतों के नाम आयोजित होगा।
  • 27 अक्टूबर को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा।
  • 28 अक्टूबर को लाफ्टर शो में प्रसिद्ध कॉमेडियन विकल्प मेहता और सिद्धार्थ सागर उपस्थित दर्शकों को खूब हसाएंगे।
  • 29 अक्टूबर को राजस्थान कवि सम्मेलन आयोजित होगा।
  • 1 और 2 नवंबर को इस वर्ष भी कुश्ती दंगल का आयोजन होगा, जिसमें प्रदेश से आए पहलवाल दमखम दिखाएंगे।

पंजाबी नाइट में जस्सी गिल और बब्बल राय देंगे प्रस्तुति

मेला अधिकारी ओमप्रकाश मेहरा ने बताया कि 3 नवंबर को पंजाबी नाइट में जस्सी गिल और बब्बल राय पंजाब की मस्ती से रूबरू करवाएंगे। 4 नवम्बर को सिने संध्या में प्रसिद्ध गायक मीका सिंह के गीत सुनने को मिलेंगे। मीका सिंह का कार्यक्रम करीब 84 लाख रुपए की लागत से करवाया जा रहा है।

4 नवम्बर को सिने संध्या में प्रसिद्ध गायक मीका सिंह के गीत सुनने को मिलेंगे।

4 नवम्बर को सिने संध्या में प्रसिद्ध गायक मीका सिंह के गीत सुनने को मिलेंगे।

कुश्ती दंगल में दांव पेंच आजमाएंगे राज्य भर के पहलवान

मेला परिसर में विभिन्न स्थानों पर रंग रोगन, मैदान के सुदृढीकरण, साफ-सफाई और मरम्मत के कार्य तेजी से किए गए हैं। सफाई कर्मी लगाकर नियमित साफ सफाई और भूमि को समतल करने का कार्य किया गया। मेला परिसर में सड़क मरम्मत तथा टूट-फूट को सुधारने का काम भी किया गया है। मेले के दौरान सफाई व्यवस्था पर विशेष जोर देने के साथ प्रतिदिन फोगिंग भी करवाई जाएगी।

मेले में आने वाले लोगों के लिए दशहरा मैदान की ओर आने वाली हर सड़क पर पार्किंग तैयार की गई है।

मेले में आने वाले लोगों के लिए दशहरा मैदान की ओर आने वाली हर सड़क पर पार्किंग तैयार की गई है।

मेले में 8 स्थानों पर होगी पाार्किंग

मेले में आने वाले लोगों के लिए दशहरा मैदान की ओर आने वाली हर सड़क पर पार्किंग तैयार की गई है। साइकिल के लिए 5 रुपए, मोटरसाइकिल के पहले 4 घंटे के लिए 20 रुपए व उसके बाद और 10 रुपए प्रति घंटा तथा चार पहिया वाहनों के प्रथम चार घंटे के लिए 50 रुपए तथा उसके बाद और 20 रुपए प्रति घंटा शुल्क होगा। अधिक वसूली या दुर्व्यवहार करता है तो इसके लिए हेल्पलाइन भी तैयार की गई है।

पार्किंग की दरों औरहेल्पलाइन नम्बरों को बड़े अक्षरों में प्रत्येक पार्किंग स्थल पर प्रदर्शित किया जाएगा। पार्किंग धार का अखाड़ा के पास स्थल, किशोरपुरा रोड पर वाहन स्टेंड, ईदगाह के सामने, आशापाला कॉलोनी के बीच का स्थल, पशु मेला फेज-2 पुलिस कंट्रोल रूम के पास, पशु मेला फेज-2 केडीए के सामने, बकरामंडी स्थल भूखण्ड संख्या 1 और भूखण्ड संख्या 2 में पार्किंग रहेगी।

.

खबरें और भी हैं...

  • बैजूपाड़ा पंचायत चुनाव के उम्मीदवारों की स्थिति साफ: नाम वापसी के बाद 15 वार्डों से 50 प्रत्याशी मैदान में, दूसरे चरण में 28 अक्टूबर को वोटिंग

    नाम वापसी के बाद 15 वार्डों से 50 प्रत्याशी मैदान में, दूसरे चरण में 28 अक्टूबर को वोटिंग|बैजूपाड़ा (मंडावर),Baijupara (Mandawar) - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • घड़साना में खेत में काम कर रही महिला से लूट: बाइक पर आए थे दो बदमाश, कान की बालियां खींचकर भागे

    बाइक पर आए थे दो बदमाश, कान की बालियां खींचकर भागे|अनूपगढ़,Anupgarh - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • भैरूंदा पंचायत समिति चुनाव में 76 उम्मीदवार मैदान में: वार्ड 3 से सबसे ज्यादा प्रत्याशियों ने ठोकी ताल, 28 अक्टूबर को वोटिंग

    वार्ड 3 से सबसे ज्यादा प्रत्याशियों ने ठोकी ताल, 28 अक्टूबर को वोटिंग|रियांबड़ी,Riya Badi - Dainik Bhaskar0:32
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बड़ी सादड़ी में पहले दिन एक नामांकन भरा: 27 से पूर्व सरपंच प्रकाश चंद्र मीणा दाखिल किया

    27 से पूर्व सरपंच प्रकाश चंद्र मीणा दाखिल किया|बड़ी सादड़ी,Bari Sadri - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर