
छुट्टे के लिए कैब ड्राइवर से हुई लड़ाई Image Credit source: Insta/ncr_cab_vloging
चेंज यानी खुल्ले पैसे की दिक्कत ऐसी चीज है, जिसका सामना हममें से ज्यादातर लोगों को कभी न कभी करना पड़ता है. खासकर अब, जब UPI और ऑनलाइन पेमेंट का चलन इतना बढ़ गया है कि लोग जेब में कैश रखना ही कम कर चुके हैं. लेकिन जब किसी काम के लिए नकद पैसे देने पड़ जाएं, तब एक-दो रुपये का छुट्टा भी बड़ा मुद्दा बन जाता है. ऐसा ही कुछ एक वायरल वीडियो में देखने को मिला, जहां कैब ड्राइवर और महिला पैसेंजर के बीच सिर्फ 1 रुपये को लेकर बहस शुरू हो गई.
वीडियो में कैब ड्राइवर का दावा है कि यह मामला दिल्ली के उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन के पास का है. महिला ने जहां जाना था, वहां तक का किराया 199 रुपये था. सफर खत्म होने के बाद महिला ने ड्राइवर को 200 रुपये का नोट दिया और बदले में 1 रुपये वापस मांग लिया. यहां तक तो सब कुछ बिल्कुल सामान्य था. लेकिन मामला तब बिगड़ गया, जब ड्राइवर ने बताया कि उसके पास 1 रुपये का छुट्टा नहीं है.
1 रुपये को लेकर हुई बहस?
इसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. महिला लगातार ड्राइवर से अपना 1 रुपया वापस मांगती नजर आती है. उसका कहना था कि किराया 199 रुपये है, तो उसे 200 रुपये क्यों देने चाहिए. वहीं ड्राइवर का तर्क था कि अगर उसके पास छुट्टा नहीं है, तो वह आखिर 1 रुपया कहां से लाकर दे?
वीडियो में महिला काफी आत्मविश्वास के साथ ड्राइवर से कहती है कि उसे किसी भी तरह 1 रुपये का इंतजाम करके देना होगा. ड्राइवर भी पीछे हटने के बजाय उसे ही 1 रुपये लाने की बात कह देता है. देखते ही देखते एक छोटी सी रकम को लेकर दोनों के बीच लंबी बहस छिड़ जाती है.
मजेदार बात यह है कि दोनों ही पक्षों के पास छुट्टा नहीं था, लेकिन महिला अपने 1 रुपये को लेकर आखिर तक अड़ी रही. ऐसे मामलों में अक्सर दुकानदार 1 रुपये की टॉफी या कोई छोटी चीज देकर हिसाब बराबर कर देते हैं, लेकिन यहां मामला टॉफी से कहीं आगे निकल गया.
यह भी पढ़ें: Viral Video: न घर था, न पैसे, फिर भी नहीं मानी हार, 11 साल की उम्र से मेहनत कर आज बनाया अपना आशियाना
इंस्टाग्राम पर यह वीडियो दीपक कुमार के अकाउंट @ncr_cab_vloging से शेयर किया गया था. कैप्शन में भी इसी बात को मजाकिया अंदाज में बताया गया कि 199 रुपये की राइड पूरी होने के बाद मैडम ने 1 रुपये भी छोड़ने से इनकार कर दिया. वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों ने भी इस घटना पर खूब मजे लिए. एक यूजर ने मजाक करते हुए लिखा कि ड्राइवर को महिला को 10 रुपये दे देने चाहिए और कहना चाहिए कि 9 रुपये उसकी तरफ से भीख. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि भाई, गरीब के 1 रुपये वापस कर दो. एक और यूजर ने सुझाव दिया कि 2 रुपये का सिक्का देकर 1 रुपया वापस मांग लेना चाहिए.
यहां देखिए वीडियो

आयुष कुमार
आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.<p></p> अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. <p></p>फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.
Read More